टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) को अगस्त की बजाय नवम्बर में लॉन्च कर सकती है
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 2017 के अंत में नेक्सन (Tata Nexon) की शुरुआत के बाद से एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च करने में व्यस्त है, जिसमें इलेक्ट्रिक नेक्सन, हैरियर, अल्ट्रोज से लेकर कई वाहनों के फेसलिफ्ट मॉडल भी शामिल रहे। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा एचबीएक्स, टाटा ग्रेविटास, टाटा सिएरा और हेक्सा सफारी जैसे वाहनों के कॉन्सेप्ट को भी पेश किया।
इन वाहनों में से टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) और टाटा एचबीएक्स (Tata HBX) को कंपनी फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने जा रही थी, लेकिन कथित तौर पर भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण कंपनी ने इस तीन-रो वाली एसयूवी की लॉन्च को अगस्त की बजाय नवम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह एसयूवी मूलरूप से टाटा हैरियर पर बेस्ड है, जिसे सबसे पहले 6 सीटर एडिशन में लॉन्च जाना है।
ग्रेविटास का मुकाबला भारत में मूलरूप से एमजी हेक्टर प्लस, आगामी क्रेटा सेवन-सीटर और नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 से होना है। इसे हैरियर के ही ओमेगा प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया जायेगा और इसके डिजाइन में हैरियर की तुलना में थोड़े बहुत अंतर हो सकते हैं। ग्रेविटास की चौड़ाई भी हैरियर की तरह 1,894 मिमी समान है, लेकिन लंबाई में ग्रेविटास हैरियर की तुलना में करीब 80 मिमी तक लंबी होगी।

फीचर में भी टाटा ग्रेविटास को हैरियर के कई इक्वीपमेंट मिल सकते हैं, जिसमें पैनारेमिक सनरूफ, Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करने वाले 8.8 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार-टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, JBL का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 7-इंच का डिस्प्ले, ऑटो-डिमिंग IRVM आदि शामिल हो सकते हैं।
पावर की बात करें तो इस साल की शुरआत में टाटा हैरियर के 2.0-लीटर वाले डीजल इंजन को अपग्रेड किया गया था, जिसकी वजह से इसके पावर में 30 पीएस की वृद्धि हुई थी। इस तरह यह 350 एनएम के टॉर्क के साथ 170 पीएस की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक है। संभवतः इसी इंजन का इस्तेमाल ग्रेविटास में भी किया जाएगा।

टाटा आने वाले दिनों में हैरियर के लिए 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन को भी डेवलप कर रही है। यह इंजन भी ग्रेविटास को मिल सकता है। सेफ्टी में ग्रेविटास हिल होल्ड कंट्रोल और हिल होल्ड डिसेंट, EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबीलिटी कंट्रोल और रोलओवर मिटिगेशन से लैस होगी।