
टाटा ग्रेविटास को हैरियर का 2.0-लीटर डीज़ल इंजन (170 PS/350 Nm) के साथ एक नया 1.5-लीटर पेट्रोल मोटर भी मिलेगा है, जिसका पावर आउटपुट लगभग 150 PS है
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस साल फरवरी में आयोजित हुए 2020 ऑटो एक्सपो में अपनी प्रमुख एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर बेस्ड तीन-पंक्ति वाली एसयूवी टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) को प्रदर्शित किया था, जिसके भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन देश में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इसमें देरी हुई है।
एक नई खबर के हवाले से इस बात कि पुष्टि हो गई है कि भारत में Gravitas अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। कार के डिजाइन की बात करें तो इसकी स्टाइल काफी हद तक डोनर मॉडल के समान दिखेगा, जबकि रियर सीटों को बढ़ाने के लिए इसमें रियर ओवरहांग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हालांकि ऑटो एक्सपो में पेश की गई ग्रेविटास छह-सीट लेआउट के साथ थी, लेकिन हमें उम्मीद हैं कि टाटा इस कार के 7-सीटर एडिशन को भी पेश करेगी। इस कार को टाटा हैरियर के ही ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा और दोनों एसयूवी 2,741 मिमी लंबे व्हीलबेस को एक दूसरे से साझा करेंगी।

ग्रेविटास की चौड़ाई 5-सीटर हैरियर की तरह 1,894 मिमी होगी, लेकिन यह हैरियर की तुलना में 63 मिमी लंबी और 80 मिमी ऊंची होगी। Gravitas को पावर देने के लिए FCA-sourced 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन होगा जो कि 350 Nm के पीक टॉर्क के साथ अधिकतम 170 PS का पावर देता है।
ट्रांसमिशन ऑप्शन की संभावना भी हैरियर की तरह ही होगी, यानि यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और वैकल्पिक 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ हो सकती है। टाटा ने पहले भी पुष्टि की थी कि वह कार के साथ 150 PS की पावर वाला 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी पेश करेगी।

कीमत की बात करें तो टाटा हैरियर को 13.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर रिटेल किया जाता है, जो टॉप-एंड ट्रिम के लिए 20.30 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाता है, लेकिन तीन पंक्ति वाली ग्रेविटास की कीमत ज्यादा होगी। भारत में लॉन्च होने के बाद Gravitas का मुकाबला नई Mahindra XUV500 और MG Hector Plus जैसी कारों से होगा।