टाटा ग्रेविटॉस (Tata Gravitas) मूलरूप से टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर बेस्ड है और भारत में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) से होगा
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने पिछले साल की शुरूआत में अपनी एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) को लॉन्च किया था और यह कार भारत में सफल कार बनकर उभरी है। कंपनी अपनी इसी सफलता से उत्साहित होकर हैरियर पर बेस्ड एक नई एसयूवी लाने जा रही है, जिसे टाटा ग्रेविटॉस (Tata Gravitas) के नाम से जाना जाएगा।
टाटा ग्रेविटॉस (Tata Gravitas) इस साल कंपनी की ओर से लॉन्च की जा रही सबसे बड़ी लॉन्चिंग भी है और इसकी लॉन्चिंग के लिए कंपनी ने कमर कस ली है। हाल ही में ग्रेविटॉस को कोयंबटूर में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और यह काफी हद तक अपने डोनर मॉडल की तरह दिखती है। कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में भी शोकेश किया था।
आगामी टाटा ग्रेविटास कंपनी के माडर्न IMPACT 2.0 डिज़ाइन लैंग्वेज पर डेवलप होगी और इसे कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसके पहले वाले स्पाई शॉट में ग्रेविटॉस का इंटीरियर नज़र आया था, जिसमें 7.0 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Android Auto और Apple CarPlus स्पष्ट हुआ था।

टाटा हैरियर के विपरीत, Gravitas को इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक के साथ पेश किया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि ग्रेविटास 5-सीटर हैरियर की सिबलिंग है, इसलिए इसकी सीटों को बढ़ाने के लिए रियर में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। कार को ओवरहैंड और रूफ उभार प्राप्त हो रहा है और तीसरी पंक्ति के लिए रियर को बढ़ाया गया है।
टाटा ग्रेविटॉस (Tata Gravitas) के ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड MT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर यूनिट शामिल हैं और यह ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से भी लैस हो सकती है, जबकि पावर देने के लिए (Tata Gravitas) में 2.0 लीटर के चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 170ps और 350nm का पीक टॉर्क डेवलप करती है। कंपनी कथित तौर पर ग्रेविटास और हैरियर के लिए एक पेट्रोल इंजन भी डेवलप कर रही है।

कीमत की बात करें टाटा ग्रेविटॉस की कीमत लगभग 17-21 लाख रुपए (अनुमानित, एक्स-शोरूम) तय की जा सकती है और संभव है कि इसे इस साल के फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जाएगा। भारत की सड़कों पर टाटा ग्रेविटॉस का सीधा मुकाबला आगामी 6-सीटर एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) से होगा।