
टाटा Curvv EV SeriesX दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें 55 kWh बैटरी पैक मिलता है और एक बार चार्ज करने पर लगभग 502 किमी की रेंज का दावा किया गया है
टाटा मोटर्स ने आज भारतीय बाजार में Curvv EV की लाइनअप को और मजबूत करते हुए SeriesX के तहत दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ये दोनों वेरिएंट 55 kWh बैटरी पैक के साथ आते हैं, जिसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 502 किमी है, जबकि रियल वर्ल्ड में यह 400 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकते हैं। Accomplished X 55 की कीमत 16.99 लाख रुपये, Empowered X 55 की कीमत 19.19 लाख रुपये और Empowered X 55 (Dark Edition) की कीमत 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है।
दोनों वेरिएंट्स की बुकिंग OEM, CSD और KPKB चैनल्स के जरिए तुरंत शुरू हो चुकी है। Accomplished X 55 में इस कीमत पर कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिनमें वॉइस-असिस्टेड पैनोरैमिक सनरूफ, मूड लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी शामिल हैं। इसके अलावा फ्रंट सीट्स में पैसिव वेंटिलेशन का फीचर भी दिया गया है।
वहीं, Empowered X 55 वेरिएंट में और भी एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 31.24 सेमी का Harman सिनेमैटिक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL का 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 20 फीचर्स के साथ Level 2 ADAS, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट, V2V और V2L चार्जिंग सपोर्ट और फ्रंक (फ्रंट बूट) जैसे फीचर्स शामिल हैं।

V2L फीचर की मदद से आप कार से ही बाहर के इलेक्ट्रॉनिक सामान चला सकते हैं, जिससे यह और काम की बन जाती है। साथ ही, SeriesX के साथ Nitro Crimson नाम का नया रंग भी आया है, अब Curvv EV कुल 5 रंगों में उपलब्ध है। टाटा का चार्जिंग नेटवर्क भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें देशभर में 30,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जर्स, 2,500 से अधिक वेरिफाइड चार्जिंग पॉइंट्स और MegaChargers शामिल हैं।
कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अब तक भारत में 12 अरब किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर ली है और 3 लाख से ज्यादा ग्राहक इसके मालिक बन चुके हैं। Tata Nexon EV और Tata Punch EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली EVs में शामिल हैं। दोनों SeriesX वेरिएंट्स के साथ हाई-वोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है, जो पहले मालिक के लिए 15 साल तक है।
Accomplished X 55 अब Curvv EV का सबसे किफायती 55 kWh वेरिएंट बन गया है, जिससे ज्यादा ग्राहक इस SUV की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आगे चलकर, टाटा इसी तिमाही में Tata Sierra EV को भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वही इसी महीने टाटा टियागो फेसलिफ्ट को भी लॉन्च किया जाएगा।