टाटा ने ग्राहकों को दिया तोहफा! Curvv EV और Nexon EV 45 पर मिलेगी लाइफटाइम बैटरी वारंटी

tata Curvv

टाटा मोटर्स ने भारत में हैरियर ईवी के बाद Curvv EV और Nexon EV 45 पर भी लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी की पेशकश की है

टाटा मोटर्स ने भारत में Curvv.ev और Nexon.ev 45 के लिए लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी प्रोग्राम शुरू किया है, जो अनलिमिटेड किलोमीटर तक कवर करता है। यह फायदा सिर्फ नए खरीदारों के लिए नहीं, बल्कि मौजूदा ग्राहकों को भी मिलेगा। यह लाइफटाइम बैटरी वारंटी पहले नई Harrier EV के साथ शुरू की गई थी। इसके अलावा, Curvv.ev और Nexon.ev 45 के मौजूदा मालिकों को एक एक्सक्लूसिव लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत 50,000 रुपये का लाभ भी दिया जा रहा है।

लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी के फायदे के बारे में बात करते हुए टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य कमर्शियल अधिकारी, श्री विवेक श्रीवास्तव ने कहा: “हमने प्रीमियम EV टेक्नोलॉजी को सबके लिए सुलभ बनाकर भारत में EV सेगमेंट की तेज़ी से बढ़ती ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है। इस ग्रोथ का एक बड़ा कारण ग्राहकों को एक बेफिक्र और भरोसेमंद ओनरशिप एक्सपीरियंस देना है। आज हमें गर्व है कि हम इसी भरोसे को और मज़बूत करते हुए Curvv.ev और Nexon.ev 45 kWh के सभी ग्राहकों के लिए लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी की पेशकश कर रहे हैं।”

यह वारंटी प्रोग्राम Curvv.ev और Nexon.ev 45 के सभी निजी (प्राइवेट) मालिकों के लिए उपलब्ध है। इसमें वे ग्राहक शामिल हैं जो पहली बार नई गाड़ी खरीद रहे हैं, साथ ही वे मौजूदा ग्राहक भी जो इन दोनों गाड़ियों के पहले मालिक (first owner) के रूप में रजिस्टर्ड हैं। Tata Curvv EV की कीमत 17.49 लाख से 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है और यह दो बैटरी विकल्पों 45 kWh और 55 kWh के साथ उपलब्ध है।

tata curvv EV-16
Pic Source: Rudra Prayaag

45 kWh की बैटरी एंट्री-लेवल और मिड-स्पेक ट्रिम्स, क्रिएटिव, एक्म्प्लिश्ड और एक्म्प्लिश्ड+ S में उपलब्ध है। वहीं, बड़ा 55 kWh बैटरी पैक कुल चार मिड और टॉप-एंड वेरिएंट्स, एक्म्प्लिश्ड, एक्म्प्लिश्ड+ S, एम्पॉवर्ड+ और एम्पॉवर्ड+ A में उपलब्ध है। इसके अलावा, टाटा कर्व EV डार्क एडिशन को भी 55 kWh बैटरी पैक के साथ टॉप रेंज एम्पॉवर्ड+ A ग्रेड में 22.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है।

नेक्सन ईवी 45 की बात करें तो यह क्रिएटिव, फियरलेस, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ नामक चार वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 13.99-16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह एक बार चार्ज करने पर 350-375 किलोमीटर की वास्तविक ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इसकी अधिकतम पावर और पीक टॉर्क क्रमशः 142 बीएचपी और 215 एनएम है।

tata nexon EV Dark-3

टाटा नेक्सन ईवी 45 की कुछ उल्लेखनीय विशेषताओं में वॉयस-असिस्टेड पैनोरैमिक सनरूफ, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, V2V चार्जिंग और V2L तकनीक, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए वेंटिलेटेड सीटें, AQI सेंसर और डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर, JBL सिनेमैटिक साउंड सिस्टम (4 स्पीकर + 4 ट्वीटर + 1 सबवूफर) और Arcade.ev – ऐप सूट शामिल हैं।