Tata Curvv Dark Edition पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ टॉप-स्पेक एक्म्प्लिश्ड ट्रिम पर आधारित है
टाटा मोटर्स ने आज भारतीय बाजार में Curvv के Dark Edition को 16.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह Accomplished ट्रिम पर आधारित है और इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 32,000 रुपये तक बढ़ी है। टाटा मोटर्स ने चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बीच कर्व एसयूवी का ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है, जहाँ यह टूर्नामेंट की आधिकारिक कार है। इस तरह यह पोर्टफोलियो में सफारी, नेक्सन, हैरियर और Altroz के बाद पाँचवा डार्क एडिशन मॉडल है।
डार्क एडिशन के नए कार्बन ब्लैक पेंट के अलावा, बंपर, ग्रिल और 18-इंच एलॉय व्हील्स को ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। कर्व में आगे और पीछे पूरी चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार, व्हील आर्च और दरवाजों के निचले हिस्से के चारों ओर क्लैडिंग और पीछे के बंपर पर सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है।
इंटीरियर में टाटा ने लेदरेट अपहोल्स्ट्री, सेंटर कंसोल और रूफ लाइनर पर काले रंग की थीम लागू की है। इसमें 9 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, एयर प्यूरीफायर, सभी पहियों के लिए डिस्क ब्रेक और छह एयरबैग्स शामिल हैं। 12.3 इंच का टचस्क्रीन, अमेजन एलेक्सा, ADAS और जेस्चर-कंट्रोल्ड टेलगेट कर्व एक्म्पलिश्ड+ A वेरिएंट के साथ उपलब्ध अतिरिक्त फीचर्स हैं।

| Tata Curvv Dark Edition | Price (Ex-Showroom) |
| Curvv Accomplished S Petrol MT | 16.49 Lakh |
| Curvv Accomplished S Diesel MT | 16.69 Lakh |
| Curvv Accomplished+ A Petrol MT | 17.99 Lakh |
| Curvv Accomplished S Petrol DCA | 17.99 Lakh |
| Curvv Accomplished+ A Diesel MT | 18.02 Lakh |
| Curvv Accomplished S Diesel DCA | 18.19 Lakh |
| Curvv Accomplished+ A Petrol DCA | 19.49 Lakh |
| Curvv Accomplished+ A Diesel DCA | 19.52 Lakh |
टाटा कर्व डार्क एडिशन 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन 123 बीएचपी की पावर और 225 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। वहीं डीजल इंजन 116 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क बनाता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी शामिल हैं।
टाटा मोटर्स 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ कर्व सीएनजी को पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी बूट में 9 किलोग्राम की संयुक्त क्षमता वाले दो सीएनजी टैंक लगा सकती है। पेट्रोल और डीजल कर्व में 500 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि कर्व सीएनजी का बूट स्पेस करीब 420 लीटर हो सकता है।

वहीं टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक हैरियर को लॉन्च करेगी, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की रेंज देगी, इसमें 75 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम होगा, जिसमें दोनों एक्सल पर मोटर लगे होंगे। टाटा ने सुझाव दिया है कि आने वाला मॉडल 500 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करेगा।