Tata Curvv और Curvv EV भारतीय बाजार में नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानें डिटेल्स

tata curvv EV-13

अपडेटेड Tata Curvv में R-Comfort सीट्स, सेरेनिटी स्क्रीन रियर सनशेड्स, प्रीमियम Benecke-Kaliko लेदरेट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी अपडेटेड कर्व कूपे एसयूवी को लॉन्च किया है, जो अब पहले से भी ज़्यादा प्रीमियम और एक्सीक्यूटिव फीचर्स के साथ आती है। स्मार्ट इंजीनियरिंग की मदद से कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स (ICE और EV दोनों) में इंटीरियर स्पेस को बढ़ाया है, जिससे केबिन और आरामदायक और प्रैक्टिकल हो गया है।

अपडेटेड कर्व में भारत की पहली R-Comfort सीटें दी गई हैं जिनमें पैसिव वेंटिलेशन की सुविधा है, साथ ही Serenity Screen रियर सनशेड्स, EasySip कप डॉक्स, व्हाइट कार्बन फाइबर फिनिश वाला डैशबोर्ड और ललितपुर ग्रे कलर स्कीम के साथ Benecke-Kaliko लेदरेट सीटें दी गई हैं। इन अपडेट्स की वजह से नई कर्व अपने सेगमेंट में सबसे आरामदायक और शानदार अनुभव देने वाली SUV बन गई है।

लक्ज़री फीचर्स को और बढ़ाते हुए, इसमें अब ट्विन जोन क्लाइमेट एयर कंडीशनिंग दी गई है। वहीं Curvv.ev वेरिएंट में प्योर कम्फर्ट रियर को-पैसेंजर फुटरेस्ट और ErgoWing हेडरेस्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो पीछे बैठे यात्रियों को बेहतरीन आराम और एक्सक्लूसिविटी प्रदान करते हैं। यह अपडेटेड मॉडल सभी कर्व Accomplished वेरिएंट्स में 14.55 लाख की शुरुआती कीमत पर और Curvv.ev Accomplished व Empowered वेरिएंट्स में 18.49 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

Tata Curvv

टाटा कर्व अपने SUV-कूप डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में एक नई पहचान बना रही है। इसे ICE वर्ज़न के लिए ATLAS प्लेटफॉर्म और EV वर्ज़न के लिए acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देती है बल्कि शानदार माइलेज और रियल-वर्ल्ड रेंज भी पेश करती है। इसका केबिन भी पूरी तरह प्रीमियम बनाया गया है, जिसमें वॉयस-एक्टिवेटेड पैनोरैमिक सनरूफ, मूड लाइटिंग, जेस्चर-एक्टिवेटेड पावर्ड टेलगेट और 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस शामिल है।

टेक्नोलॉजी के मामले में, नई कर्व में 31.24 सेमी (12.3”) का हार्मन सिनेमैटिक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और Arcade.ev फीचर दिया गया है, जो एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। यह एसयूवी पेट्रोल-डीजल और EV दोनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमें 1.2L Revotron पेट्रोल इंजन, 1.5L KryoJet डीज़ल इंजन और Hyperion गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन शामिल हैं। यह ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है।

Tata Curvv (1)

कर्व ईवी में 45 kWh और 55 kWh के बैटरी पैक उपलब्ध हैं, जिनका पावर आउटपुट क्रमशः 147 bhp और 164 bhp है। दोनों बैटरी पैक का टॉर्क आउटपुट 210 Nm है। सुरक्षा के लिहाज से टाटा कर्व लेवल 2 ADAS फीचर्स से लैस है और इसे 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग प्राप्त हुई है, जो इसकी मज़बूत इंजीनियरिंग और उच्च सुरक्षा मानकों का प्रमाण है।