टाटा कार जुलाई 2022 डिस्काउंट ऑफर – टियागो, टिगोर, हैरियर, सफारी

tata harrier_-2

जुलाई 2022 में टाटा कार डिस्काउंट (Tata Cars Discount) ऑफर के तहत 45,000 रुपए तक की छूट उपलब्ध है और यहां लेटेस्ट Tata Car Price के बारे में भी बताया बताया गया है

टाटा मोटर्स जुलाई 2022 के महीने में अपनी कारों की खरीद पर आकर्षक डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। लिहाजा जुलाई 2022 में टाटा कार डिस्काउंट (Tata Cars Discount) ऑफर के तहत कंपनी अपने पोर्टफोलियो में शामिल चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट्स की खरीद पर 45,000 रुपए तक की छूट दे रही है, ताकि अपनी बिक्री को बढ़ाया जा सके। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी ऑफर 1 जुलाई से लागू हैं, जो 31 जुलाई तक मान्य रहेंगे।

जुलाई 2022 में Tata Cars Discount के तहत टाटा कारों की खरीद पर खरीददारों के लिए नकद छूट, कॉरपोरेट छूट और एक्सचेंज बोनस की पेशकश की जा रही है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि टाटा मोटर्स जुलाई 2022 में पंच, नेक्सन और अल्ट्रोज की खरीद पर छूट की पेशकश नहीं कर रही है, लेकिन Tata Cars Discount के तहत इस महीने नेक्सन पेट्रोल की खरीद पर 3,000 रूपए और नेक्सन डीजल की खरीद पर 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। साथ ही यहां लेटेस्ट Tata Car Price के बारे में भी बताया बताया गया है।

टाटा टियागो जुलाई 2022 डिस्काउंट

टाटा टियागो (Tata Tiago) कंपनी का एंट्री लेवल मॉडल है, जो पेट्रोल इंजन के साथ साथ सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है। जुलाई 2022 में Tata Cars Discount के तहत टाटा टियागो के XE, XM और XT वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, वहीं XZ व अन्य वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। हालाँकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

Tata Tiago Price: 5.39 लाख रूपए – 7.81 लाख रूपए (एक्स शोरूम)

टाटा टिगोर जुलाई 2022 डिस्काउंट

टाटा टिगोर (Tata Tigor) भी टियागो की तरह पेट्रोल और सीएनजी वर्जन में उपलब्ध है और जुलाई 2022 में Tata Cars Discount के तहत टिगोर के XE और XM वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और XZ व अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। इसके साथ ही सभी वेरिएंट पर 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट है, लेकिन सीएनजी वर्जन पर कोई छूट नहीं है।

Tata Tigor Price: 5.99 लाख रूपए – 8.58 लाख रूपए (एक्स शोरूम)

टाटा हैरियर जुलाई 2022 डिस्काउंट

टाटा हैरियर (Tata Harrier) भारत की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है, जिसे फिलहाल केवल 2.0-लीटर, डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है। यह इंजन 167 बीएचपी की पावर विकसित करता है और यह 6-स्पीड मैनुअल व ऑटोमैटिक गियरबाक्स के साथ आती है। जुलाई में Harrier की खरीद पर 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉरपोरेट छूट उपलब्ध है।

Tata Harrier Price: 14.64 लाख रूपए – 21.94 लाख रूपए (एक्स शोरूम)

टाटा सफारी जुलाई 2022 डिस्काउंट

टाटा सफारी (Tata Safari) भी हैरियर के समान 2.0-लीटर, डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो 167 बीएचपी की पावर विकसित करती है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल व आटोमेटिक गियरबाक्स के साथ पेश किया जाता है। जुलाई 2022 में टाटा हैरियर की तरह ही Tata की Safari की खरीद पर 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉरपोरेट छूट की पेशकश की जा रही है।

Tata Safari Price: 15.34 लाख रूपए – 23.55 लाख रूपए (एक्स शोरूम)