मार्च 2022 में टाटा कारों की बिक्री के आंकड़े – टियागो, अल्ट्रोज, नेक्सन, हैरियर, सफारी

tata safari persona orcus white

मार्च 2022 में टाटा नेक्सन 14,315 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 8,683 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 65 फीसदी की वृद्धि है

टाटा मोटर्स ने मार्च 2022 में अपनी कारों की बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और पिछला महीना कंपनी के लिए अब तक का सबसे बेहतर महीना रहा है। टाटा मोटर्स ने मार्च 2022 में भारत में कुल मिलाकर 42,295 यूनिट की बिक्री की, जो मार्च 2021 में बेची गई 29,655 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 42.6 फीसदी की मजबूत वृद्धि रही है।

कंपनी ने फरवरी 2022 में भी कुल मिलाकर 39,980 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी। इस तरह मासिक आधार पर भी यह 5.8 फीसदी की वृद्धि है। इस बिक्री के साथ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 13.2 फीसदी तक पहुंच गई है, जबकि मार्च 2021 में यह केवल 9.3 फीसदी ही थी। इस तरह कंपनी के लिए मार्च 2022 का महीना काफी शानदार रहा है।

मार्च 2022 में टाटा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल नेक्सन रहा है, जो पिछले महीने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही है। नेक्सन ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा केवल 8,683 यूनिट का था। वहीं मार्च 2022 में यह बढ़कर 14,315 यूनिट का रहा है। कंपनी ने फरवरी 2022 में भी नेक्सन की 12,259 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर भी 17 फीसदी की वृद्धि है।Tata Nexon Production

टाटा मॉडल मार्च 2022 मार्च 2021
1. टाटा नेक्सन (65%) 14,315 8,683
2. टाटा पंच  10,526
3. टाटा अल्ट्रोज (-37.39%) 4,727 7,550
4. टाटा टिगोर (91.08%) 4,007 2,097
5. टाटा टियागो (-41.94%) 4,002 6,893
6. टाटा हैरियर (9.06%) 2,491 2,284
7. टाटा सफारी (3.68%) 2,227 2,148
कुल (42.6%)  42,295 29,655

टाटा की नई लॉन्च पंच भी ब्रांड की बिक्री में बेहतर योगदान दे रही है और पिछले महीने यह 10,526 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। कंपनी ने फरवरी 2022 में भी इसकी 9,592 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 9.74 फीसदी की वृद्धि है। वहीं अल्ट्रोज की पिछले महीने 4,727 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 7,550 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 37.39 फीसदी की गिरावट है।

पिछले महीने टाटा टिगोर की 4,007 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,097 यूनिट के मुकाबले 91.08 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी ने हाल ही में टाटा टिगोर और टाटा टियागो के सीएनजी वर्जन को लॉन्च किया था जिसका फायदा कंपनी को स्पष्ट तौर पर मिला है। वहीं टाटा टियागो 4,002 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जो मार्च 2021 में बेची गई 6,893 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 41.94 फीसदी की गिरावट है।tata tigorइसी तरह टाटा हैरियर की मार्च 2022 में 2,491 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,284 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.06 फीसदी की वृद्धि है, तो वहीं टाटा सफारी 2,227 यूनिट की बिक्री के साथ टाटा मोटर्स की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,148 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3.68 फीसदी की वृद्धि है। वहीं हाल ही में टाटा ने कर्व इलेक्ट्रिक कूप कॉन्सेप्ट का अनावरण किया है और इसके उत्पादन वर्जन के अगले साल के अंत तक या 2024 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।