आगामी टाटा सेडान का कोडनेम X452 रखा गया है और यह टाटा अलट्रोज के ALFA प्लेटफ़ॉर्म पर विकसित की जाएगी
इस साल की शुरुआत में, हमें रिपोर्ट मिली थी कि अल्ट्रोज़ हैचबैक के आधार पर टाटा एक नई सेडान विकसित कर रहा है, जिसे Peregrin कहा जा रहा है। अफसोस की बात है कि महामारी के कारण, भारत में कार निर्माता अपनी सभी परियोजनाओं और नए लॉन्चों में देरी करने के लिए मजबूर हो गए, और ऐसा लगता है कि टाटा मोटर्स को भी उसी तरह का नुकसान उठाना पड़ा है।
हालांकि अब बाजार से मिल रहे सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से कमर कस ली है और आक्रामक तरीके टाटा ग्रेविटास, हैरियर पेट्रोल और टाटा एचबीएक्स की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में इन सभी कारों को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। इसमें 6-सीटर ग्रेविटास को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है, जबकि दो अन्य की पूष्टि नहीं हुई है।
हालांकि टाटा मोटर्स की ओर से नई सेडान को लॉन्च करने की योजना फिर से शुरू होने की उम्मीद है और यह ALFA आर्किटेक्चर पर डेवलप होगी। Peregrin अल्ट्रोज़ के साथ अपने कई एक्सटेरियर और इंटीरियर डिजाइन साझा करेगी। हालाकि Peregrin के प्रोडक्शन मॉडल का अलग नाम हो सकता है और फिलहाल इंटरनल यूज के लिए इस आगामी टाटा सेडान का कोडनेम X452 रखा गया है।

हालांकि अभी हमारे पास कार इस नई सेडान के लिए कोई आधिकारिक विवरण नहीं है, लेकिन इस सेगमेंट में कई कारें पेट्रोल इंजन के साथ 100+ हॉर्सपावर जेनरेट करते हैं। इस तरह इस सेडान को टाटा का 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, क्योंकि नॉन-टर्बो-पेट्रोल यूनिट बेहद कम क्षमता वाला होता है।
एक संभावना यह भी है कि टाटा इस सेडान को 1.5-लीटर वाले पेट्रोल नान-टर्बो एडिशन के साथ पेश कर सकता है। यह यूनिट जल्द ही हैरियर में पेश किया जाएगा और यह 4-सिलेंडर यूनिट होगी। इसके अलावा टाटा ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि ALFA प्लेटफ़ॉर्म पर 3.8 मीटर से 4.4 मीटर की लंबाई के बीच के वाहनों को रेखांकित करेगी।

इस तरह हम Peregrin की लंबाई की सीमा 4.4 मीटर मानकर चल सकते हैं और कई ऑनलाइन रेंडर इमेज में इस सेडान की डिजाइन का विचार दिया गया है। हालांकि अभी हमें इस कार से संबंधित सभी डिटेल के लिए कुछ और और समय तक इंतजार करना होगा बाजार में मंदी के कारण, टाटा मोटर्स इसे सुरक्षित रूप से खेल सकती है और थोड़ी देर प्रतीक्षा कर सकती है, शायद अगले साल तक, हमें इस कार के बारे में कोई ठोस जानकारी मिले।