
टाटा अल्ट्रोज़ एक्सएम+ वेरिएंट को ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, वॉयस रिकग्निशन आदि के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है
फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री की में सुधार करने के लिए नए उत्पादों और मौजूदा उत्पादों के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करना आवश्यक है क्योंकि इस दौरान खरीददारों के बीच खरीद की भावना काफी हद तक सकारात्मक होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में अपने नेक्सन और हैरियर एसयूवी के सीमा को नए वेरिएंट के साथ विस्तार दिया है और कल ही हैरियर के कैमो एडिशन को लॉन्च किया है।
कंपनी ने इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए अपनी प्रीमिय हैचबैक टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) में एक नया एक्सएम+ (Tata Altroz XM+) वेरिएंट जोड़ा है, जो कि कई सुविधाओं से लैस किया गया है। कंपनी ने इस वेरिएंट की कीमत 6.60 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रूपए तय की गई है और इसे Apple कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है।
इस वेरिएंट में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वॉयस अलर्ट और वॉयस कमांड रिकग्निशन की सुविधा है, जबकि उपकरण सूची में 16-इंच के व्हील और रिमोट फोल्डेबल के शामिल हैं। Tata Altroz XM + वैरिएंट खरीददारों के लिए हाई स्ट्रीट गोल्ड, डाउनटाउन रेड, एवेन्यू व्हाइट और मिडटाउन ग्रे का चार कलर ऑप्शन मिला है।

इस बारे में कंपनी के व्हीकल बिज़नेस यूनिट (PVBU) के प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि नया वेरिएंट अल्ट्रोज़ की सीमा का विस्तार करता है और इसने 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट रेटिंग के साथ सुरक्षित भी है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि XM+ वेरिएंट की शुरुआत ग्राहकों को देकर अल्ट्रोज़ की अपील को और मजबूत करेगी और खरीददारों को आकर्षित करेगी।
अल्ट्रोज़ इम्पेक्ट डिज़ाइन 2.0 दर्शन पर आधारित है, जो हैरियर में शुरू हुआ और यह एएलएफए (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) आर्टिटेक्चर द्वारा विकसित किया गया पहला टाटा मॉडल है। कार को जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था और बाजार में इसे काफी अच्छा फीडबैक मिल रहा है। इस कार का मुकाबला हाल ही में लॉन्च की गई नई Hyundai i20 से है और जल्द ही इसका टर्बो पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च होने वाला है।

टाटा अल्ट्रोज़ को पावर देने के लिए दो इंजन ऑप्शन मिला है, जिसमें 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन शामिल है। दोनों पावरट्रेन केवल पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़े गए हैं, जिसमें गैसोलीन मोटर 6,000 आरपीएम पर 86 पीएस की अधिकतम पावर और 3,300 आरपीएम पर 113 एनएम पीक टॉर्क विकसित करता है।