टाटा Altroz iCNG AMT में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन iCNG इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 73.5 PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है
टाटा मोटर्स ने आज भारतीय बाजार में Altroz iCNG AMT को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही Altroz भारत की पहली और इकलौती प्रीमियम हैचबैक बन गई है, जिसमें CNG पावरट्रेन के साथ ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये रखी गई है।
कंपनी का कहना है कि नई Altroz iCNG AMT ग्राहकों को CNG की बेहतर माइलेज के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सुविधा भी देगी। इसके जरिए Tata अपने ‘Feel Special’ प्रीमियम अनुभव को और मजबूत करना चाहती है। Pure वेरिएंट की कीमत 8.69 लाख रुपये, Pure S वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये, Creative वेरिएंट की कीमत 9.56 लाख रुपये, Creative S वेरिएंट की कीमत 9.81 लाख रुपये और Accomplished S वेरिएंट की कीमत 10.76 लाख रुपये रखी गई है।
इस लॉन्च पर Vivek Srivatsa ने कहा कि “Altroz ने हमेशा डिजाइन, सुरक्षा और अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के जरिए प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नए मानक बनाए हैं। उन्होंने बताया कि भारत में CNG वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब यह सिर्फ पारंपरिक बाजारों तक सीमित नहीं रही। उनके अनुसार, iCNG लाइनअप में AMT जोड़कर कंपनी उन ग्राहकों की जरूरत पूरी कर रही है, जो CNG कार में ज्यादा आरामदायक और आसान ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं।”

टाटा Altroz iCNG AMT में 1.2-लीटर Revotron iCNG इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 73.5 PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सिंगल एडवांस्ड ECU तकनीक दी गई है, जो पेट्रोल और CNG मोड के बीच स्मूद बदलाव सुनिश्चित करती है। साथ ही यह कार सीधे CNG मोड में स्टार्ट हो सकती है।
कंपनी की ट्विन सिलिंडर iCNG तकनीक के तहत दोनों सिलेंडर बूट फ्लोर के नीचे लगाए गए हैं, जिससे CNG मोड में भी 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स में 345 लीटर का बूट स्पेस उपलब्ध है। नई टाटा Altroz iCNG AMT में फ्लश डोर हैंडल्स, इंफिनिटी कनेक्टेड LED टेल लैम्प्स और LED हेडलैम्प्स के साथ DRLs दिए गए हैं।

केबिन के अंदर एग्जीक्यूटिव लाउन्ज स्टाइल रियर सीट्स, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड और हरमन का 26.03 सेमी ट्विन डिजिटल स्क्रीन सेटअप मिलता है। इसके अलावा एम्बिएंट लाइटिंग और स्पेसियस केबिन इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। Altroz भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक कारों में शामिल है और इसे भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ESP, ISOFIX माउंट्स और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। साथ ही 360-degree HD सराउंड व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो हेडलैम्प्स और LED फॉग लैम्प्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।