Tata Altroz EV और HBX EV कई ड्राइविंग रेंज विकल्प में हो सकती हैं पेश

टाटा अल्ट्रोज़ EV को अगले साल के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि HBX EV को शायद अगले साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है

अब ये उम्मीद की जा रही है कि टाटा नेक्सन इवी(Tata Nexon EV) से कम कीमत पर टाटा मोटर्स(Tata Motors) अपनी दो नई कारें टाटा अल्ट्रोज इवी(Tata Altroz EV) और टाटा एचबीएक्स इवी (Tata HBX EV) को लॉन्च कर सकता है। इन दोनों वाहनों पर इलेक्ट्रिक कारों के व्यापार को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। टाटा मोटर्स कम कीमत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मल्टीपल रेंज की इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय बाजार में लाना सुनिश्चित करेगा।

एक इंटरव्यू में टाटा मोटर्स के अध्यक्ष शैलेश चन्द्रा ने ये बताया है कि कंपनी भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की एक बड़ी रेंज लाने की तैयारी कर रही है। इसमें टाटा अल्ट्रोज इवी की लॉच की पुष्टी की जा रही है। जब निकट भविष्य में बैटरी की कीमतें घटने लगेंगी, तो ईवी निर्माता (टाटा सहित) ग्राहकों को अधिक विकल्प दे पाएंगे।

टाटा ने टिगोर ईवी के साथ भी इसी तरह की रणनीति बनाई थी, जिसे दो ड्राइविंग रेंज विकल्पों में 142 किमी और 213 किमी (आधिकारिक आंकड़ों) के साथ पेश किया गया था। इसी रेंज में नयी एमजी जेडएस इवी(MG ZS EV) साल 2022 में लॉन्च की जा सकती है जो कि एक बार चार्ज होने के बाद 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

tata altroz ev2

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 300 (Mahindra eXUV300) मल्टीपल रेंज के विकल्पों में अगले साल लॉंच होगी। टाटा मोटर्स के केस में कंपनी की स्ट्रेटजी दो भागों में विभाजित हो जाती है पहला पावरट्रेन लेवल इलेक्ट्रा के साथ जो कि सस्ते मॉडल में इस्तेमाल किया जाता है, दूसरा एडवांस्ड जिपट्रोन सेगमेन्ट है जहां ग्राहक की आंकाशा बहुत अधिक हो जाती है।

2019 जिनेवा में आयोजित मोटर शो में टाटा अल्ट्रोज इवी को दुनिया के सामने पेश किया गया था और भारत में इसको ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। प्रोडक्शन कॉनसेप्ट पर इसे दुनिया के सामने रखा गया और लगता है कि भारत में ये फाईनल प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया था। दोनों इलेक्ट्रिक कार 0-80 प्रतिशत चार्जिंग 60 मिनट के भीतर पूरी कर लेती है, एक बार चार्ज होने के बाद 250 से 300 किलोमीटर तक इन कारों को आसानी से चलाया जा सकता है। टाटा अल्ट्रोज इवी का भारतीय बाजारों में लॉच साल 2021 में होगा। तब तक यह उम्मीद की जाती है कि इलेक्ट्रिक वाहन के सभी पार्टस स्वदेश निर्मित होगें।

tata altroz ev1

टाटा एचबीएक्स पेट्रोल का लॉन्च इसी साल के मध्य में होना था लेकिन हेल्थ क्राइसिस के कारण लॉन्च को आगे के लिए टाल दिया गया। अब ये कार साल 2021 में लॉन्च कि जाएगी। टाटा एचबीएक्स ईवी को अगले साल पेट्रोल-संचालित मॉडल के लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में लाया जा सकता है, और यह देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।