टाटा अल्ट्रोज ईवी में नेक्सन ईवी की तरह ही Ziptron तकनीक मिल सकती है और इसमें एक बार चार्ज होने पर 250 से 300 किमी तक की रेंज हो सकती है
टाटा मोटर्स भारत में कई नई इलेक्ट्रिक कारों को लानें की योजना बना रही है, जिसमें कर्व ईवी, सिएरा ईवी और अल्ट्रोज ईवी भी शामिल है। अल्ट्रोज ईवी के कॉन्सेप्ट वर्जन को कंपनी ने पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। अब टाटा अल्ट्रोज ईवी के एक टेस्टिंग प्रोपोटाइप को देश में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
बता दें कि यह टेस्टिंग प्रोपोटाइप एक ऐसे दौर में सामने आया है, जब टाटा आगामी 29 अप्रैल को एक नई ईवी को लाने के लिए तैयार है। इस तरह इस संभावना को बल मिलता है कि भारत में यह प्रीमियम हैचबैक बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। हालाँकि टेस्टिंग प्रोपोटाइप पूरी तरह से कवर से ढ़की हुई है। इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
उम्मीद है कि ईवी मॉडल में रेग्यूलर मॉडल के मुकाबले कई ध्यान देने वाले परिवर्तन किए जाएंगे, लेकिन इसका ओवरआल डिजाइन रेग्यूलर मॉडल के समान होगा। हालाँकि कंपनी ने अभी तक अल्ट्रोज ईवी के तकनीकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें एक बार चार्ज होने पर 250 किमी से 300 किमी तक की रेंज होगी।
टाटा अल्ट्रोज ईवी में टिगोर ईवी और नेक्सन ईवी जैसा ही Ziptron पावरट्रेन तकनीक मिलेगी। यहां ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी जल्द ही देश में नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी के लॉन्ग रेंज वेरिएंट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। नई नेक्सन ईवी को 40 kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जिसे मौजूदा मॉडल के साथ बेचा जाएगा।
2022 नेक्सन ईवी को कुछ नए फीचर्स के साथ कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड भी प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें वेंटिलेटेड सीटें, क्रूज कंट्रोल और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम आदि शामिल होंगे। इसी प्रकार अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन भी लगभग ICE वर्जन जैसा ही होगा, लेकिन इसे इलेक्ट्रिक कैरेक्टर देने के लिए नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी की तरह ही एक्सटेरियर व इंटीरियर में ब्लू हाइलाइट दिए जा सकते हैं। इस पर ईवी और जिप्ट्रॉन का भी बैज होगा।
टाटा मोटर्स अल्ट्रोज़ ईवी को कुछ ही ट्रिम लेवल में पेश करेगी और इसमें कई फीचर्स रेग्यूलर मॉडल की तरह होंगे। इसे iRA द्वारा संचालित Zconnect कनेक्टेड कार तकनीकके साथ, पुनर्योजी ब्रेकिंग सिस्टम भी मिल सकता है। इस वर्तमान में टाटा मोटर्स देश में ईवी सेगमेंट की लीडर है और निश्चित रूप से अल्ट्रोज ईवी के साथ इस घरेलू कार निर्माता को अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने में मदद मिलेगी।