टाटा अल्ट्रोज़ डार्क एडिशन XT और XZ+ वेरिएंट हुए लॉन्च, कीमत 7.96 लाख रूपए

टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक की दूसरी वर्षगांठ के जश्न के रूप में डार्क एडिशन XT और XZ+ वेरिएंट को लॉन्च किया है

भारत में टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज को 22 जनवरी 2020 को लॉन्च किया था और इसे भारतीय बाजार में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह कार देश में एक सफल कार बनकर उभरी है। कंपनी ने इसे मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर इसके डॉर्क रेंज को भी 7 जुलाई 2021 को लॉन्च किया था और इस रेंज को भी खरीददारों ने हाथों-हाथों लिया है।

अब टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज की दूसरी वर्षगांठ पर इसकी रेंज को विस्तार दिया है। दरअसल कंपनी ने भारत में टाटा अल्ट्रोज़ XT और XZ+ (डीजल) डार्क एडिशन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7.96 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रूपए से शुरू होती है। लॉन्च के साथ ही इनकी बुकिंग भी शुरू हो गई है, जो देश भर में टाटा की अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है।

इन नए ट्रिम्स को लेकर कंपनी का कहना है कि ये अपने एक्सटीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन के माध्यम से डार्क के भव्य व्यक्तित्व को आगे बढ़ाएंगे। ये मॉडल नए लैदर सीट, रियर आर्मरेस्ट, डार्क टिंट हाइपर-स्टाइल व्हील्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर हेडरेस्ट, फ्रंट एडजस्टेबल सीट बेल्ट, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील्स, लेदर रैप्ड गियर नॉब जैसे कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं।Tata-altroz-Dark-edition-7.jpgनए एक्सटी वेरिएंट पर डार्क मैस्कॉट के साथ-साथ डार्क थीम एक्सटीरियर और इंटीरियर मिड वेरिएंट में बोल्ड और प्रीमियम अपील को और बढ़ा देगा, जबकि टॉप-ऑफ़-द-लाइन एक्सजेड प्लस वेरिएंट को अब ब्रेक स्वे कंट्रोल और (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसी नई अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा ये उन सभी फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं, जो संबंधित रेग्यूलर ट्रिम को मिलते हैं।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष (सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस) राजन अंबा ने कहा कि अल्ट्रोज़ ने 1.2 लाख से अधिक खुश मालिकों के साथ प्रीमियम हैचबैक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसकी अपने सेगमेंट में 20 फीसदी से भी ज्यादा की बाजार हिस्सेदारी है और यह बहुत लोकप्रिय रही है।altroz dark editionउन्होंने कहा कि पिछले साल पोर्टफोलियो में अल्ट्रोज के डार्क एडिशन को जोड़कर इसकी रेंज का विस्तार किया गया था और यह अपनी सुरक्षा, डिज़ाइन और प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय मानक प्रदान करती है। इसने हमारी नई फॉरएवर रेंज को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हम इस कार की दूसरी वर्षगांठ पर इसके नए डार्क एडिशन को पेश करते हुए काफी खुश हैं और हमें विश्वास है कि यह लोगों को काफी पसंद आएगी।

बता दें कि टाटा अल्ट्रोज ब्रांड के एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड (ALFA) आर्किटेक्चर पर आधारित पहला वाहन है। यह ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार पाने वाली चुनिंदा कारों में से एक है। टाटा अल्ट्रोज को 1.2-लीटर एनए पेट्रोल (86 पीएस/113 एनएम), 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (110 पीएस/140 एनएम) और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल (90 पीएस/ 200 एनएम) के साथ 3 इंजन विकल्पों में पेश किया गया है, जबकि ट्रांसमिशन विकल्प में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स शामिल है।