
सुजुकी मोटोफेस्ट के हिस्से के रूप में, कंपनी Gixxer मोटरसाइकिल लाइन-अप (150 और 250) और Avenis स्कूटर पर कई तरह के लाभ दे रही है
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने ‘Suzuki Motofest’ के तहत देश में Gixxer 150 और Gixxer 250 सीरीज़ पर खास ऑफर पेश किए हैं। ये लाभ देशभर के सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, Suzuki Avenis खरीदने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये का निश्चित वाउचर भी दिया जाएगा। Motofest के दौरान Gixxer SF 250 और Gixxer 250 के नए रंगों का क्षेत्रीय स्तर पर प्रदर्शन भी किया जाएगा।
ऑफर्स की बात करें तो Suzuki Gixxer 150 पर ग्राहकों को 1,515 रुपये कीमत तक की 8 साल की कॉम्प्लिमेंट्री एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। वहीं Gixxer SF 150 पर इंश्योरेंस और 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी सहित कुल 7,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। Gixxer सीरीज़ की कोई भी बाइक खरीदने पर ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट जीतने का मौका भी मिलेगा।
Gixxer SF 250 पर 7,000 रुपये तक का कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस बेनिफिट मिल रहा है। दूसरी ओर, Gixxer 250 पर 9,000 रुपये तक का अधिकतम फायदा इंश्योरेंस के रूप में दिया जा रहा है। हाल ही में Gixxer SF 250 में ग्लास स्पार्कल ब्लैक और पर्ल ग्लेशियर वाइट के साथ मैटेलिक मैट प्लैटिनम सिल्वर No. 2 सहित दो नए ड्यूल-टोन रंग जोड़े गए हैं।

इसके अलावा Gixxer 250 में भी तीन नए रंग पेश किए गए हैं, जिनमें Pearl Glacier White + Metallic Mat Platinum Silver No. 2, Metallic Triton Blue + Glass Sparkle Black और Glass Sparkle ब्लैक शामिल हैं। कीमत की बात करें तो Gixxer SF 250 की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 1.90 लाख रुपये है, जबकि Gixxer 250 की कीमत 1.82 लाख रुपये रखी गई है।
मोटोफेस्ट अभियान के तहत कंपनी कई ऑन-ग्राउंड इवेंट्स भी आयोजित कर रही है, जिनमें आउटडोर टेस्ट राइड अनुभव, कॉलेज और यूनिवर्सिटी एक्टिवेशन, Gixxer 250 सीरीज़ के नए रंगों का शोकेस, कम्युनिटी राइड-आउट और खास ग्राहक ऑफर्स व रिवॉर्ड शामिल हैं।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) दीपक मुत्रेजा ने कहा कि Suzuki Motofest सिर्फ एक ऑफर नहीं, बल्कि Suzuki टू-व्हीलर चलाने के उत्साह और खुशी का जश्न है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को शोरूम से बाहर भी ब्रांड का अनुभव देना और देशभर में Suzuki कम्युनिटी को मजबूत बनाना है।