
4.1 kW की दमदार मोटर और 15 Nm टॉर्क के साथ, सुजुकी e-ACCESS तेज और स्मूद एक्सेलेरेशन देता है और 10 फीसदी बैटरी बचने पर भी स्कूटर का रिस्पॉन्स लगभग वैसा ही बना रहता है
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज भारत में अपने पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर e-ACCESS की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही सुजुकी ने दोपहिया सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में वैश्विक स्तर पर कदम रखा है, जिसकी शुरुआत भारत से की गई है। नई e-ACCESS में सुजुकी की विश्वसनीयता, मजबूती और रोज़मर्रा के इस्तेमाल की सुविधा को खास तौर पर ध्यान में रखा गया है। सुजुकी e-ACCESS की कीमत 1,88,490 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है और इसकी बुकिंग डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। बिक्री शुरू होने के बाद यह स्कूटर फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा।
ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देने के लिए कंपनी ने एक नया डुअल-टोन कलर भी पेश किया है, जिसमें मैटेलिक Mat Stellar Blue / Metallic Mat Fibroin Gray शामिल है। अब Suzuki e-ACCESS कुल चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें Metallic Mat Black / Bordeaux Red, Pearl Grace White / Fibroin Gray, Pearl Jade Green / Fibroin Gray और नया Stellar Blue डुअल-टोन शामिल है।
इस मौके पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची उमेदा ने कहा कि “Suzuki e-ACCESS कंपनी की पहली ग्लोबल स्ट्रैटेजिक इलेक्ट्रिक व्हीकल है। यह लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर हैंडलिंग, स्मूद एक्सेलेरेशन और प्रीमियम क्वालिटी के साथ आती है। उन्होंने बताया कि स्कूटर को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि इसका मालिकाना अनुभव आसान, सुरक्षित और तनावमुक्त हो।”

Suzuki e-ACCESS को Suzuki e-Technology के तहत विकसित किया गया है, जिसकी पांच प्रमुख खूबियां हैं। यह स्कूटर कड़े ग्लोबल टेस्टिंग स्टैंडर्ड्स पर खरी उतरती है, जिसमें पानी में डूबने, अत्यधिक तापमान, वाइब्रेशन और बैटरी सेफ्टी टेस्ट शामिल हैं। इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है, जो पारंपरिक NMC बैटरियों की तुलना में चार गुना तक ज्यादा उम्र देने का दावा करती है।
स्कूटर में 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 15 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें Eco, Ride A और Ride B जैसे तीन राइड मोड, रिवर्स मोड और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है। सुजुकी ई-एक्सेस की अधिकतम स्पीड 71 किमी प्रति घंटा है और कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह आईडीसी-प्रमाणित 95 किलोमीटर तक की रेंज देता है। हल्का चेसिस और एल्यूमिनियम बैटरी केस बेहतर स्टेबिलिटी और स्मूद राइड सुनिश्चित करता है। इसके अलावा LED लाइटिंग, टू-टोन अलॉय व्हील और मेंटेनेंस-फ्री ड्राइव बेल्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सुजुकी के पास देशभर में 1,200 से ज्यादा डीलरशिप का नेटवर्क है, जहां चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही कंपनी 7 साल/80,000 किमी की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। बाय-बैक ऑफर, लॉयल्टी बोनस और आकर्षक फाइनेंस विकल्प भी दे रही है। मौजूदा सुजुकी ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा।
वहीं गैर-सुजुकी ग्राहकों के लिए 7,000 तक का वेलकम बोनस भी शामिल है। 5.99% की कम ब्याज दर से शुरू होने वाले आकर्षक रिटेल फाइनेंस विकल्प भी मिलता है, साथ ही 24 घंटे से लेकर 3 साल तक की अवधि के लिए किफायती दरों पर लचीले रेंटल विकल्प भी शामिल है।