सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने Avenis स्पेशल एडिशन में नया पर्ल ग्लेशियर व्हाइट/मैटैलिक ग्रे रंग जोड़ा है
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने आज अपने स्पोर्टी स्कूटर Suzuki Avenis के स्पेशल एडिशन में एक नया कलर ऑप्शन पेश करने की घोषणा की है। इस नए अपडेट का उद्देश्य स्कूटर की स्टाइलिंग को और आकर्षक बनाना और ग्राहकों को एक नया फ्रेश लुक देना है। Suzuki Avenis Special Edition अब नए ड्यूल-टोन कलर Pearl Glacier White / Metallic Oort Gray में उपलब्ध है।
यह नया कलर स्कूटर के स्पोर्टी डिजाइन को और बेहतर बनाता है, जबकि इसके परफॉर्मेंस और फीचर्स पहले जैसे ही हैं। हाल ही में कंपनी ने 2026 बर्गमैन स्ट्रीट 125 को लॉन्च किया था। यह स्कूटर Ride Connect Edition और Ride Connect TFT Edition में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 1,01,944 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जबकि TFT वेरिएंट की कीमत 1,13,220 रुपये रखी गई है।
सुजुकी के सेल्स और मार्केटिंग उपाध्यक्ष, दीपक मुत्रेजा ने कहा कि “Avenis को उसके स्पोर्टी लुक, अच्छी परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी पसंद किया गया है। नए पर्ल ग्लेशियर व्हाइट/मेटैलिक ग्रे रंग के जरिए कंपनी इसका लुक और बेहतर बनाना चाहती है और ग्राहकों के लिए इसे नया बनाए रखना चाहती है। उन्हें उम्मीद है कि यह नया रंग खासकर युवाओं को काफी पसंद आएगा।”

सुजुकी Avenis में 124.3 cc का ऑल-अल्यूमिनियम, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो Suzuki Eco Performance (SEP) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन बेहतर पावर, स्मूद परफॉर्मेंस और अच्छी माइलेज का संतुलन प्रदान करता है। यह इंजन 6,750 आरपीएम पर 8.7 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 10 NM का टॉर्क देता है।
इस स्कूटर में कई एडवांस और प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शार्प LED हेडलैंप और टेललैंप, स्पोर्टी ग्राफिक्स और स्प्लिट ग्रैब रेल, Bluetooth-enabled डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Suzuki Ride Connect), फ्रंट बॉक्स के साथ USB चार्जिंग सॉकेट, एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग, 21.8 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज शामिल हैं।

राइडिंग कम्फर्ट के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, Combined Braking System (CBS), 12-इंच फ्रंट टायर और साइड-स्टैंड इंटरलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं। Suzuki ने युवाओं और एनीमे फैंस को ध्यान में रखते हुए Naruto Shippuden के साथ खास कोलैबरेशन भी किया है। यह पहल मोबिलिटी और एनीमे की दुनिया को जोड़ते हुए युवाओं की क्रिएटिविटी और इंडिविजुअलिटी को दर्शाती है।