महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 31 मार्च 2022 तक मिलता रहेगा सब्सिडी लाभ

Tata-nexon-ev-Dark-edition.jpg

महाराष्ट्र राज्य में टाटा नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी के चुनिंदा वेरिएंट 31 मार्च 2022 तक अतिरिक्त रूप से 1 लाख रुपए की सब्सिडी के लाभ के पात्र हैं

चुनिंदा इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने अपने अर्ली बर्ड बेनिफिट स्कीम को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। यह स्कीम पहले 31 दिसंबर 2021 यानी आज समाप्त होने वाली थी, लेकिन सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढावा देने के लिए इसे विस्तार दिया है। सरकार की इस योजना के तहत 4-व्हीलर सेगमेंट में टाटा नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी जैसे मॉडल लाभ के योग्य हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार अपने ईवी पॉलिसी के तहत प्रति kWh की बैटरी क्षमता पर 5,000 रुपए का प्रोत्साहन प्रदान करती है, जिसमें अधिकतम प्रोत्साहन 1.50 लाख रुपए तक है। इसका मतलब है कि नेक्सन ईवी के क्वालीफाइंग वेरिएंट के खरीदारों को 2.5 लाख रुपये की छूट मिलती है, जिसमें सब्सिडी के रूप में 1.5 लाख रुपये और अर्ली बर्ड इंसेंटिव के लिए 1 लाख रुपये शामिल हैं।

साथ ही टिगोर ईवी के सभी वेरिएंट सब्सिडी के लिए योग्य हैं और अब अतिरिक्त अर्ली बर्ड बेनिफिट के साथ बेचे जा रहे हैं। इस पॉलिसी के साथ महाराष्ट्र में खरीददार नेक्सन ईवी की शिफ्ट हो रहे हैं और इसकी बुकिंग में भी वृद्धि देखी गई है। हालाँकि पॉलिसी के कार्यान्वयन में सेमीकंडक्टर की वैश्विक कमी के कारण देरी हुई है।2021 tata tigor electric-9

दरअसल सब्सिडी के लाभ के तहत आने वाली नेक्सन ईवी के वेरिएंट की वेटिंग लिस्ट लगभग छह महीने तक की है, जबकि टिगोर ईवी का वेटिंग पीरियड लगभग दो महीने तक है। वर्तमान में भारतीय बाजार में नेक्सन ईवी की कीमत 13.99 लाख रूपए से लेकर 16.85 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक है।

दूसरी ओर टिगोर ईवी की कीमत 11.99 लाख से 13.14 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। टिगोर ईवी एक बार चार्ज होने 306 किमी (ARAI-रेटेड) की रेंज देती है, जबकि टाटा नेक्सन ईवी के साथ 320 किमी की रेंज का दावा है। बता दें कि महाराष्ट्र ईवी पॉलिसी के तहत मिल रहा सब्सिडी लाभ केंद्र सरकार द्वारा फेम-2 स्कीम के तहत दी जाने वाली सब्सिडी से ज्यादा है।2021 tata tigor electric-3बता दें कि ई-कारों की सब्सिडी की पात्रता के लिए वाहनों की कीमत 15 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इसका मतलब है कि एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी इन लाभों के लिए योग्य नहीं हैं। सरकार महाराष्ट्र कार के साथ-साथ दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए भी क्रमशः 10,000 रुपए और 30,000 रुपए की छूट पेशकश कर रही है।