भारत में Strom R3 Electric 3 व्हीलर के लिए बुकिंग हुई शुरू, कीमत 4.5 लाख रूपए

Strom R3 Electric-2

Strom R3 इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर की ड्राइविंग रेंज करीब 200 किलोमीटर तक की है, इसे रियर में दो व्हील की बजाय फ्रंट में दो व्हील और रियर में एक व्हील के रिवर्स ओरिएंटेशन के साथ रखा गया है

मुंबई बेस्ड Strom Motors ने भारत में अपने नए स्ट्रोम R3 इलेक्ट्रिक (Strom R3 Electric) 3 व्हीलर की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 10,000 रूपए की टोकन राशि के साथ बुक कराया जा सकता है। यह एक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है, जिसकी परिचयात्मक कीमतें 4.5 लाख रुपये तय की गई है। नई स्ट्रॉम आर 3 को R3 Pure, R3 Current और R3 Bolt के साथ तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।

कंपनी का दावा है कि स्ट्रोम इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर एक कॉम्पैक्ट पर्सनल मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदान करता है और इसकी लंबाई 2,907 मिमी, चौड़ाई 1,450 मिमी और ऊँचाई 1,572 मिमी है। इसका कुल वजन 550 किलोग्राम है। R3 में 185 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। फ्रंट में 100 लीटर और रियर में 300 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। इसमें राउंड शेप्ड हैडलैंप्स, स्ट्रोम लोगो के साथ एक विशिष्ट फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग बोनट, राउंड व्हील आर्चिज आदि मिलते हैं।

इस 3 व्हीलर को 13 इंच का अलॉय व्हील्स दिया गया है। लुक के मामले में यह किसी ऑटो रिक्शा जैसा दिखता है, जबकि रियर में दो व्हील की बजाय फ्रंट दो व्हील और रियर में एक व्हील के रिवर्स ओरिएंटेशन के साथ रखा गया है। स्ट्रोम R3 को इलेक्ट्रिक ब्लू, नियॉन ब्लू, रेड और ब्लैक के साथ चार एक्सटेरियर पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है, जबकि इंटीरियर में इसे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4.3 इंच टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 7 इंच वर्टिकल ओरिएंटेड टचस्क्रीन हेड यूनिट के साथ आईओटी सक्षम कंटिन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 4G कनेक्टिविटी आदि मिलते हैं।

Strom R3 Electric-6

इसके अन्य फीचर्स में वॉयस कंट्रोल और जेस्चर कंट्रोल, 20 जीबी ऑनबोर्ड म्यूजिक स्टोरेज सिस्टम के साथ स्मार्ट म्यूजिक प्लेलिस्ट भी शामिल है, जबकि मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ-साथ टर्न बाय नेविगेशन और 2.4 इंच टचस्क्रीन मिला है। स्पीड स्ट्रोम R3 एक 15 kW इलेक्ट्रिक हाई एफिशिएंसी AC मोटर के जरिए संचालित है जो लिथियम आयन बैटरी के साथ 20 hp की पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

इंजन को इलेक्ट्रिक थ्रॉटल द्वारा ड्राइव मिलेगा। स्ट्रोम इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट के साथ तीन ड्राइविंग मोड मिलेंगे और Pure और Current वेरिएंट में 80 किलोमीटर की अनुमानित रेंज के साथ 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देगी, जबकि Bolt वेरिएंट की सिंगल चार्ज पर अनुमानित रेंज 200 किलोमीटर होगी।

Strom R3 Electric-3

ऑन बोर्ड चार्जर के जरिए बैटरी को 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। R3 में दो फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर व्हील में ड्रम ब्रेक मिलता है। यह regenerative ब्रेकिंग का भी समर्थन करता है जबकि ससंपेंशन ड्यूल शॉक ऑब्जर्वर माध्यम से होता है। स्ट्रोम मोटर्स इसके साथ 3 साल/1 लाख किमी की वारंटी दे रही है।