सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर – कीमत, फीचर्स, पावर, वेट लिफ्टिंग, माइलेज

Solis 3016 4WD tractor

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर 1318 सीसी, 3-सिलेंडर, डीजल इंजन द्वारा  संचालित है, जो कि 3000 आरपीएम पर 30 एचपी की पावर और 81 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है

सॉलिस ट्रैक्टर मूलरूप से सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड का एक प्रीमियम ब्रांड है, जो कि विश्वस्तर पर अपने हाईटेक फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। सॉलिस अपने ट्रैक्टरों को जापान की मशहूर कंपनी यनमार एग्रीबिजनेस के साथ मिलकर विकसित और ड़िजाइन करती है। यह कंपनी भारत में 26 एचपी की रेंज से लेकर 60 एचपी तक की रेंज में करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों को पेश करती है।

सॉलिस ट्रैक्टर के भारतीय पोर्टफोलियो में सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर नाम का भी एक ट्रैक्टर है, जो कि 30 एचपी की रेंज में आने वाला लोकप्रिय ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर भारत में अपने आकर्षक डिजाइन, बेहतर क्षमता और दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल खेती के साथ छोटे-मोटे व्यवसायिक अनुप्रयोगों के लिए भी किया जा सकता है।

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर का आकार और वेट लिफ्टिंग कैपेबिलिटी

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2,780 मिमी, चौड़ाई 1,140 मिमी और इसका व्हीलबेस 1,570 मिमी का है। वहीं इसका कुल वजन 900 किलो का है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 600 किलो है और इसे 28 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।Solis 3016 4WD tractor-3

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर के टायर

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि यह एक 4WD (व्हील ड्राइव) ट्रैक्टर है। इसके फ्रंट टायर का साइज 6×12 और रियर टायर का साइज 8.3×20 है। इस ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक दिए गए हैं, जबकि खरीददारों के लिए यह पावर स्टियरिंग के साथ उपलब्ध है।

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर का पावर और परफार्मेंस

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर को 1318 सीसी, 3-सिलेंडर, डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 3000 आरपीएम पर 30 एचपी की पावर और 81 न्यूटन मीटर का ट़र्क विकसित करने में सक्षम है। यह इंजन 16 (12 फॉरवर्ड+ 4रिवर्स) गियरबॉक्स से लैस है और इसकी फारवर्ड स्पीड 22.57 किमी प्रति घंटा तक है।

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और एक्सेसरीज

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर को ब्रांड के स्पेसियस प्लेटफार्म पर विकसित किया गया है और इसमें एलईडी लाइट की सुविधा है। ड्राइवर की सुविधा के लिए आरामदायक सीट और डिजिटल इन्स्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह ट्रैक्टर ड्यूल क्लच के साथ पेश किया गया है और इसमें ब्रांड की परिचित डायनेमिक स्टाइल देखने को मिलती है। यह ट्रैक्टर रोटोवेटर, बुवाई, थ्रेसिंग, छिड़काव के साथ-साथ ढुलाई जैसे कई अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।Solis 3016 4WD tractor-2

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर का माइलेज

हालांकि सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर का माइलेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी कम लागत पर ज्यादा उत्पादकता का दावा करती है। इस ट्रैक्टर की मेंटनेंस लागत भी काफी कम बताई जाती है।

सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर की कीमत

भारत में सॉलिस 3016 4WD ट्रैक्टर की कीमत 5.70 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।