जनवरी 2022 में स्कोडा ने कुल मिलाकर 3,009 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2020 के 1,004 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 200 प्रतिशत की वृद्धि है
स्कोडा ऑटो इंडिया ने जनवरी 2022 की बिक्री के आकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने साल 2022 की शुरुआत सकारात्मक रूप से की है। जनवरी 2022 में स्कोडा ने कुल मिलाकर 3,009 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 1,004 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
हालाँकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 3,234 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है। कंपनी को भारत में स्कोडा कुशाक और ऑक्टेविया की लॉन्च का स्पष्ट फायदा मिला है और पिछले कई महीनों से देश में अपनी बिक्री में सकारात्मक वृद्धि दर्ज कर रही है। इस कार को देश में जून 2021 में लॉन्च किया गया था।
कुशाक को ब्रांड के MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, जिसे विशेष रूप से भारत के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ने हाल ही में देश में स्कोडा कोडियाक एसयूवी को लॉन्च किया है और इसने भी कंपनी की बिक्री में योगदान दिया है। यह कार 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और इसकी कीमत 34.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू है।
कंपनी ने पिछले एक साल में अपने डीलर नेटवर्क और ग्राहक टचप्वाइंट के विस्तार पर भी काम किया है। बिक्री के आकड़ों को लेकर स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक ज़ैक हॉलिस ने कहा कि हमारी बिक्री की मात्रा में निरंतर वृद्धि हमारी पूरी टीम के लिए एक शानदार बयान है और हमारे ग्राहकों के विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि हम नए साल की शुरुआत को बेहतर कह सकते हैं और यह हमें 2022 के लिए खुद को निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करता है। हम शेष वर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं और आगामी के बारे में उत्साहित हैं। हमारी लॉन्च होने जा रही स्लाविया और मौजूदा कुशाक निश्चित रूप में हमारी बिक्री को बढ़एगी।
स्कोडा जल्द ही देश में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है और अगले महीने में देश में स्लाविया सेडान को लॉन्च करने की योजना पर कार्य कर रही है। कुशाक की तरह स्लाविया भी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर विकसित है और इस सेडान को कुशाक की तरह दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे, जिसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन शामिल है।