Skoda ने भारत में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक छमाही बिक्री, बेची 36,000 से अधिक यूनिट

Skoda ने जनवरी से जून 2025 के बीच 28,899 यूनिट की तुलना में 36,194 यूनिट के साथ 134 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है

स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2025 की पहली छमाही (जनवरी से जून) शानदार तरीके से पूरी की है। इस दौरान कंपनी ने 36,194 गाड़ियों की थोक बिक्री की है। ये आंकड़ा पिछले साल की पहली छमाही (H1 2024) से 134 फीसदी ज्यादा है। यह 2022 की पहली छमाही में बनी कंपनी की पिछली रिकॉर्ड बिक्री (28,899 यूनिट) से भी ज्यादा है। यह बढ़त स्कोडा के नए मॉडल्स की अच्छी मांग की वजह से हुई है।

मध्य वर्ष की उपलब्धि ने स्कोडा को भारतीय ऑटो उद्योग की रैंकिंग में चार पायदान ऊपर चढ़ने में मदद की है, जिससे यह देश के शीर्ष सात कार ब्रांडों में शामिल हो गया है। जो इसके 25 वर्षों के स्थानीय परिचालन में पहली बार हुआ है। कंपनी 2025 में वैश्विक स्तर पर 130 वर्ष पूरे करने जा रही है, जो स्थानीय स्तर पर हासिल की गई उपलब्धि को और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

स्कोडा के अच्छे नतीजों में नई कारों का बड़ा योगदान रहा है। कंपनी की पहली 4 मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट SUV, काइलैक ने एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए नए रास्ते खोले हैं। नवंबर 2024 में लॉन्च हुई ये SUV टियर 2 और टियर 3 शहरों में तेजी से लोकप्रिय हुई है। यह गाड़ी ज्यादा लोकल पार्ट्स से बनी MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है और इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

New Kodiaq

पिछले अप्रैल में दूसरी पीढ़ी की कोडियाक प्रीमियम एसयूवी की शुरुआत के साथ यह गति जारी रही। नई कोडियाक को स्पोर्टलाइन और एलएंडके के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 46.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 201 एचपी का अधिकतम पावर आउटपुट और 320 एनएम का पीक टॉर्क देता है।

स्लाविया अब भी स्कोडा की मजबूत सेल्स में अहम भूमिका निभा रही है और जल्दी ही एक इंटरनेशनल पहचान वाला मॉडल ऑक्टेविया RS के भी वापस आने की उम्मीद है। रिटेल यानी बिक्री के नेटवर्क की बात करें तो 2021 में जहाँ स्कोडा के सिर्फ 120 शोरूम थे, अब यह संख्या बढ़कर देशभर में 295 से ज्यादा ग्राहक टचपॉइंट तक पहुंच चुकी है। कंपनी को उम्मीद है कि यह नेटवर्क 2025 के अंत तक 350 से ज्यादा हो जाएगा।

skoda slavia-4

अब स्कोडा ब्रांड हर नई गाड़ी की खरीद पर एक साल का फ्री मेंटेनेंस पैकेज दे रहा है, क्योंकि पहली सर्विस 30,000 किलोमीटर या दो साल बाद ही होती है – जो पहले पूरा हो जाए। ग्राहक चाहें तो एक्सटेंडेड वारंटी और अलग-अलग सर्विस प्लान्स में से भी चुन सकते हैं। स्कोडा भारत में कुशाक मिडसाइज़ SUV भी बेचती है और आने वाले समय में इसके नए मॉडलों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लाने पर भी विचार किया जा सकता है।