भारत में Skoda Rapid का ऑटोमेटिक वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 9.49 लाख से शुरू

भारत में लॉन्च होने के बाद स्कोडा रैपिड देश कि सबसे सस्ती ऑटोमेटिक सेडान बन गई है, यह कार अपने मैनुअल वेरिएंट से करीब 1.5 लाख रूपए महंगी है

स्कोडा इंडिया (Skoda India)ने अंततः भारत में अपनी प्रमुख सेडान स्कोडा रैपिड के (Skoda Rapid TSI Automatic) ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 9.49 लाख रूपए से शुरू है, जो अपने टॉप वेरिएंट में 13.29 लाख रूपए तक जाती है। जबकि एंबिशन ट्रिम की कीमत 11.29 लाख रूपए, ONYX ट्रिम की कीमत 11.49 लाख रूपए, स्टाइल की कीमत 12.99 लाख रूपए तय की गयी है। इस कीमत के साथ यह कार भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती ऑटोमेटिक सेडान बन गई है। कंपनी ने इस सेडान के लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी थी, जिसे 25,000 रूपए की अग्रिम राशि भुगतान करके किया जा सकता है।

इसके पहले स्कोडा ने बीएस-6 रैपिड मैनुअल को 6 ट्रिम में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 7.49 लाख रूपये से लेकर 11.79 लाख रूपये (एक्स शॉरूम भारत) है, जबकि राइडर ट्रिम को छोड़कर यह कार ऑटोमेटिक वेरिएंट में कुल 5 ट्रिम मे ही है। नई स्कोडा रैपिड ऑटोमेटिक को पावर देने के लिए कार में 1.0 टीएसआई इंजन मिला है, जो कि 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। य़ह इंजन मैनुअल वेरिएंट की तरह 110hp की पावर और 175Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

नए ऑटोमेटिक वेरिएंट का माइलेज 18.97 किमी प्रति लीटर है। इसके पहले कार के साथ आने वाला 1.6-लीटर डीजल और 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया गया है इसकी जगह पर एक नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ड्यूटी पर है, जो कि 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

skoda rapid automatic-2

स्कोडा रैपिड की फीचर लिस्ट में एलईडी डीआरएल्स, फ्रंट फॉग लैंप्स, इलेक्ट्रिक्ली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओरआरवीएम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और मिरर लिंक कनेक्टिविटी के साथ) शामिल हैं। इस सेडान के टॉप वेरिएंट में नई 8.0-इंच की टचस्क्रीन यूनिट दी गई है।

सेफ्टी में इसे ड्यूल एयरबैग और ईबीडी के साथ एबीएस सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट में फ्रंट साइड एयरबैग भी दिए गए हैं। रैपिड के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (केवल डीजल) और हिल होल्ड कंट्रोल फीचर भी दिए गए हैं। ग्राहकों के लिए यह 5-सीटर कार कुल छह वेरिएंट्स राइडर, राइडर प्लस, एम्बिशन, ओनिक्स, स्टाइल और मोंटे कार्लो में उपलब्ध है।

Skoda rapid Automatic

पिछले दिनों स्कोडा ने मार्केट में कार की मांग ज्यादा होने के कारण अपने एंट्री लेवल वेरिएंट राइडर की बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था और नई राइडर प्लस ट्रिम को 7.99 लाख रूपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा था। रैपिड ऑटोमेटिक का मुकाबला भारत में मारूति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz), टोयोटा यारिस (Toyota Yaris), हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna) और नई होंडा सिटी (Honda City) से है।