Skoda Peaq 7-सीटर एसयूवी बनेगी कंपनी की सबसे बड़ी EV, 600+ किमी की रेंज

Skoda Peaq कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और इसमें ज्यादा स्पेस भी मिलेगा

स्कोडा Peaq एसयूवी का ग्लोबल लॉन्च 2026 की तीसरी तिमाही की शुरुआत में होने की उम्मीद है और यह SUV करीब 4.9 मीटर लंबी, 1.7 मीटर ऊंची और 2,965 mm व्हीलबेस के साथ आएगी। इसे फ्लैगशिप मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा और इसमें स्कोडा की Modern Solid डिजाइन लैंग्वेज का नया और एडवांस वर्जन देखने को मिलेगा।

फ्रंट में ग्लॉसी ब्लैक पैनल, वर्टिकल स्लैट्स और LED लाइटिंग के साथ फुल Matrix LED हेडलैम्प मिलेंगे, जिनमें 18 लाइट एलिमेंट्स होंगे। साथ ही इसमें 19 से 21 इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और 10 अलग-अलग कलर ऑप्शंस भी मिलेंगे। लंबे व्हीलबेस की वजह से इसमें दूसरी और तीसरी दोनों रो में अच्छा खासा स्पेस और कंफर्ट मिलेगा।

इसे 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। 5-सीटर वर्जन में 1,010 लीटर तक का बूट स्पेस मिलेगा, जो इसे स्कोडा की सबसे ज्यादा स्पेस वाली कार बनाता है। वहीं 7-सीटर वर्जन में 299 लीटर बूट स्पेस मिलेगा और साथ में 37 लीटर का फ्रंट स्टोरेज (फ्रंक) भी दिया जाएगा। केबिन में Suite, Loft, Lodge और Sportline जैसे कई इंटीरियर थीम मिलेंगे। कुछ वेरिएंट्स में 50 किलोग्राम से ज्यादा रीसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

Skoda Peaq

फीचर्स की बात करें तो इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, हीटेड मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील स्टैंडर्ड मिलेंगे, जबकि Sportline वर्जन में रिजनरेटिव ब्रेकिंग के लिए पैडल कंट्रोल्स भी मिलेंगे। इसके अलावा AGR सर्टिफाइड मसाज सीट्स, एडजस्टेबल लेग रेस्ट, फोल्डेबल टेबल और वेलनेस सिस्टम जैसे ऑप्शनल फीचर्स भी मिलेंगे।

टेक्नोलॉजी के मामले में इसमें 13.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और ऑप्शनल ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले दिया जाएगा। यह Android-बेस्ड सिस्टम पर चलेगा और Spotify, YouTube और Google Maps जैसे ऐप्स को सपोर्ट करेगा। साथ ही डिजिटल की फीचर भी मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच के जरिए कार एक्सेस की जा सकेगी।

Skoda Peaq (1)

पावरट्रेन में 150 kW से 220 kW तक के कई विकल्प मिलेंगे। हाई वेरिएंट्स में 600 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है और DC फास्ट चार्जिंग से 10 से 80% चार्ज आधे घंटे से कम समय में हो जाएगा। ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ सकता है। इसके अलावा फ्लश डोर हैंडल, बड़ा पैनोरैमिक रूफ (एडजस्टेबल ट्रांसपेरेंसी के साथ) और V2L और V2H जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।