
Skoda Kodiaq RS की भारत में सिर्फ 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी और इसकी बुकिंग 3 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई Kodiaq RS के लिए बुकिंग शुरू कर दी हैं। यह दूसरी पीढ़ी की Kodiaq SUV का स्पोर्टियर और अधिक पावरफुल वर्जन है। भारतीय बाजार में इसकी केवल 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी और ग्राहक इसे 3 लाख रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। लॉन्च के समय इसकी कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक रहने की उम्मीद है।
स्कोडा Kodiaq RS, मौजूदा Laurin & Klement वेरिएंट से ऊपर कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी होगी। नई Kodiaq RS में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 265 एचपी की पावर और 400 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से जुड़ा है।
कंपनी के अनुसार, यह एसयूवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 231 किमी/घंटा तक सीमित है। बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए Kodiaq RS में एडाप्टिव चेसिस कंट्रोल, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग और खास सस्पेंशन ट्यूनिंग दी गई है। यह एसयूवी Volkswagen Group के MQB Evo प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसकी लंबाई 4.75 मीटर से अधिक है।
लुक की बात करें तो Kodiaq RS में ब्लैक ग्रिल, नया स्पोर्टी बंपर, ब्लैक फिनिश वाले कई बाहरी हिस्से और RS बैज दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर Kodiaq से ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा एसयूवी में 20-इंच के अलॉय व्हील्स और लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं। पीछे की तरफ फुल-विड्थ लाइट बार, RS बैजिंग और नया बंपर डिजाइन इसे रेगुलर Kodiaq से अलग बनाते हैं। ग्राहक इसे Steel Grey, Velvet Red, Magic Black और Moon White रंगों में बुक कर सकते हैं।
केबिन में इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट वाली स्पोर्ट्स सीट्स, RS-विशिष्ट अपहोल्स्ट्री, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और खास ट्रिम इंसर्ट्स दिए गए हैं। इसमें 3-रो सीटिंग लेआउट बरकरार रखा गया है। फीचर्स की सूची में 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग तथा वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले शामिल हैं।

सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई Kodiaq RS तकनीक, सुरक्षा और प्रदर्शन के मामले में स्कोडा की अब तक की सबसे उन्नत SUV में से एक होगी।