भारत में स्कोडा Kodiaq को मिला फीचर अपडेट, ADAS और LED Matrix हैडलैंप्स शामिल

Skoda Kodiaq भारतीय बाजार में ADAS फीचर के साथ आने वाली कंपनी की इकलौती कार है

यूरोपीय बाजारों के मुकाबले भारत में दूसरी जनरेशन Kodiaq को अब तक ADAS फीचर्स के बिना बेचा जा रहा था, लेकिन अब कंपनी इसमें Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) जोड़ने जा रही है। लॉन्च के करीब एक साल बाद Skoda ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है।

नए अपडेट के साथ Kodiaq में अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), फ्रंट असिस्ट के साथ वार्निंग और ब्रेकिंग रिएक्शन, लेन असिस्ट, साइड असिस्ट (Blind Spot Detection), रियर ट्रैफिक अलर्ट और Exit Warning System जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि ये सभी ADAS फीचर्स केवल Sportline और Selection L&K वेरिएंट्स में मिलेंगे।

बेस Lounge ट्रिम में यह फीचर्स नहीं मिलेगा। Lounge ट्रिम 5-सीटर है, जबकि Sportline और Selection L&K ट्रिम्स 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आते हैं। यानी ADAS फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों को 7-सीटर वर्जन ही खरीदना होगा। इसके अलावा, कंपनी अब Kodiaq में LED Matrix Headlamps भी देने जा रही है।

Skoda Kodiaq

ये फीचर पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध थे लेकिन भारत में नहीं मिलते थे। यह फीचर भी केवल Sportline और Selection L&K वेरिएंट्स में मिलेगा। स्कोडा ने अब front light strip फीचर को भी Sportline वेरिएंट तक बढ़ा दिया है, जो पहले सिर्फ Selection L&K में मिलता था। वहीं, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम भी अब मिड-रेंज Sportline ट्रिम में उपलब्ध कराया गया है।

इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला EA888 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 201 एचपी की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार इसकी माइलेज 14.86 किमी/लीटर है।

The all-new Škoda Kodiaq Selection L&K_ Interior

फिलहाल स्कोडा ने अपडेटेड Kodiaq की नई कीमतों की घोषणा नहीं की है। पहले इसकी कीमत Lounge ट्रिम के लिए 39.99 लाख रुपये, Sportline के लिए 43.99 लाख रुपये और Selection L&K के लिए 46.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। माना जा रहा है कि नए फीचर्स जुड़ने के बाद Sportline और Selection L&K वेरिएंट्स की कीमत बढ़ सकती है।