स्कोडा इंडिया 2.5 प्रोजेक्ट के तहत देश में लाएगी कॉम्पैक्ट एसयूवी, 2025 में होगी लॉन्च

स्कोडा की आगामी कॉम्पैक्ट एसयूवी का उत्पादन साल 2025 में शुरू होने की उम्मीद है और यह MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी

चेक कार निर्माता कंपनी स्कोडा भारत में बेहद प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट-एसयूवी बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। इस बात की पूष्टि स्कोडा ऑटो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Thomas Schaefer ने की है। यह कार ब्रांड के MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इस एसयूवी को भारत में बनाया जाएगा और विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा। इसके पहले आई रिपोर्ट में भी कहा गया था कि स्कोडा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी इंडिया 2.5 प्रोजेक्ट के तहत स्कोडा का पहला उत्पाद होगा, जबकि हाल ही में सामने आई रिपोर्ट का कहना है कि इस एसयूवी का उत्पादन जनवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।

वर्तमान में फॉक्सवैगन इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट की कमान स्कोडा के हाथ में है। कंपनी ने ग्रुप के MQB-A0 प्लेटफॉर्म को अनुकूलित और स्थानीयकृत किया है और इसे MQB A0 IN का नाम दिया है। इस प्लेटफार्म पर विकसित की गई स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन तैगुन और स्कोडा स्लाविया को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जबकि आगामी फॉक्सवैगन वर्टस सेडान को लॉन्च किया जाना है।

स्कोडा ने पहले यह भी संकेत दिया था कि वह इंडिया 2.5 प्रोजेक्ट के रूप में आने वाले प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त मॉडलों का सक्रिय रूप से अध्ययन कर रही थी। हालाँकि Thomas Schaefer ने इसे ‘वर्किंग टाइटल’ कहा और जहाँ तक ​​सब-4-मीटर एसयूवी उत्पाद का संबंध था, चीजें स्पष्ट नहीं थीं और होमवर्क अभी भी किया जाना है।Skoda-Kushaq-12.jpgहालाँकि अब ऐसा लगता है कि होमवर्क पूरा हो गया है और शेफ़र ने कहा कि अब हमारे पास एक अच्छी योजना है और देखेंगे कि यह कहाँ तक जाती है। यह भी दिलचस्प है कि नई स्कोडा कॉम्पैक्ट एसयूवी एक वैश्विक मॉडल होगी, क्योंकि समूह के भारत संचालन का प्रभार लेने के अलावा स्कोडा ऑटो ने एमक्यूबी ए0 के वैश्विक विकास की भी कमान संभाली है।

उन्होंने कहा है कि वे इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, रूस और भारत जैसे हमारे अन्य क्षेत्रों के साथ मिलकर काम करेंगे। यह सब-4 मीटर सेगमेंट में इसे व्यवहारिक बनाने के लिए प्लेटफार्म से बाहर निकलने के लिए आवश्यक पैमाना होगा। हमें और अधिक स्थानीयकरण की आवश्यकता है और इसके लिए एमक्यूबी ए0 आईएन प्लेटफॉर्म तैयार है।Skoda-Kushaq-14.jpgहालाँकि इस आगामी एसयूवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके सामने आने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा है कि हम ऐसी नई एसयूवी चाहते हैं, जो उन अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के खरीददारों को भी आकर्षित करे, जहाँ सब-4 मीटर नियम लागू नहीं है। ताकि हम उसे निर्यात कर सकें। इसके अलावा कंपनी ने भारत के लिए एक क़ॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार की भी पूष्टि की है। इस सेगमेंट में मारुति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, निसान मैगनाइट, रेनो काईगर, महिंद्रा  XUV300 और हौंडा WR-V जैसे प्रतियोगी भी शामिल हैं, जबकि Citroen की C3 को इस साल पेश किया जाएगा।