स्कोडा (Skoda) ने भारत में स्टेज 3.0 प्रोजक्ट में हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना बनाई है
स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) फिलहाल एक अरब यूरो के निवेश के साथ इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट को मूर्तरूप दे रहा है और आने वाले वर्षों में भारत में अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने और बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की अन्य योजनाओं पर भी कार्य कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने पुणे के पास एक नए टेक्नोलॉजी सेंटर भी शुरू किया है।
हमने आपको पहले ही बताया था कि कंपनी ने फॉक्सवैगन ग्रूप (Volkswagen Group) के रिकवरी फेस के हिस्से के रूप में इंडिया 2.0 प्रोजक्ट के लिए जिम्मेदारी ली है और इस नई रणनीति के तहत आने वाला पहला प्रोडक्ट एक मिड साइज की एसयूवी होगी, जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टोस (Kia Seltos), टाटा हैरियर (Tata Harrier), एमजी हेक्टर (MG Hector), निसान किक्स (Nissan Kicks) जैसी एसयूवी से होगा।
कहा जा रहा है कि इस मिड-साइज़ की एसयूवी को स्कोडा और फॉक्सवैगन की साझेदारी में डेवलप किय़ा जाएगा और यह विज़न इन कॉन्सेप्ट (Vision IN concept) पर बेस्ड होगा। इसके पहले कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में तैगुन (Taigun) को प्रोडक्शन मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया था। ऐसे में संभावना है कि दोनों एसयूवी में कई समानताएं होंगी।

इस एसयूवी का ऑर्टिटेक्चर कंपनी की बी-सेगमेंट सेडान के लिए भी हेल्प करेगा और अगले साल या 2022 तक फॉक्सवैगन वेंटो (Volkswagen Vento) और स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) के रिप्लेसमेंट के रूप में कार्य करेगी। दोनों वाहनों को MQB A0 IN प्लेटफार्म पर स्थानीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डेवलप किया जाएगा।
95 प्रतिशत से ज्यादा लोकलाइज होने के कारण ये दोनो कारें किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा सहित कई मिड साइज की एसयूवी के मुकाबले होंगी। कंपनी की पाइपलाइन में सब-4-मीटर मॉडल भी है। हालांकि इंडिया 2.0 प्रोजक्ट के सफल समापन के बाद यह सब-4-मीटर वाहन इंडिया 3.0 स्टेज में आएगा और ज्यादा संभावना कॉम्पैक्ट एसयूवी के होने की है।
स्कोडा, इंडिया 3.0 प्रोजक्ट की शुरूआत में हाइब्रिड वाहनों के साथ नई कारों पर भी ध्यान देने का कार्य करेगी। इसके अलावा इस समय उद्योग में इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी ध्यान केन्द्रित कर रही है। लिहाजा कंपनी आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक कारों की मांग को देखते हुए इस पर विचार करेगी। स्कोडा फिलहाल सही दिशा में आगे बढ़ रही है और यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले साल की शुरुआत में इस कंपनी की नई मिड-साइज़ एसयूवी की कीमत कितनी होगी।