फरवरी 2022 में स्कोडा और फॉक्सवैगन कारों पर छूट – पोलो, वेंटो, कुशाक, तैगुन

Skoda Kushaq (6)

फरवरी 2022 में फॉक्सवैगन और स्कोडा अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 60,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही हैं

सेमीकंडक्टर की कमी के दौर से गुजर रहे भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जनवरी 2022 का महीना मिली-जुली प्रतिक्रियाओं वाला रहा। इसलिए विभिन्न कंपनियां फरवरी 2022 में अपनी बिक्री के मजबूत होने का उम्मीद कर रही है, जिसमें स्कोडा और फॉक्सवैगन भी शामिल हैं। ये दोनों ही ब्रांड इस महीने अपनी कारों की खरीद पर कुछ आकर्षक छूट व ऑफर की पेशकश कर रही हैं।

फरवरी 2022 में 2022 फॉक्सवैगन तैगुन के जीटी और टॉप लाइन वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। हालाँकि इस मॉडल की खरीद पर कोई एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध नहीं है, जबकि 2021 तैगुन मॉडल के सभी वेरिएंट की खरीद पर कोई 60,000 रूपए से भी ज्यादा की नकद छूट उपलब्ध है।

इसके अलावा तैगुन की सभी वेरिएंट की खरीद पर मौजूदा फॉक्सवैगन कारों के मालिकों के लिए अतिरिक्त रूप से लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है, जबकि इस मॉडल की खरीद पर भी कोई एक्सचेंज बोनस या कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं है। हालाँकि फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो की खरीद पर इस महीने कोई छूट नहीं है, लेकिन डीलरशिप लेवल पर खरीददारों के लिए कुछ नकद लाभ उपलब्ध हो सकता है।Volkswagen-Polo-2.jpgवहीं स्कोडा कारों पर उपलब्ध छूट की बात करें तो 2022 कुशाक की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि 2021 कुशाक की खरीद पर 60,000 रूपए से भी ज्यादा की छूट उपलब्ध है। हालाँकि दोनों वेरिएंट पर कोई एक्सचेंज बोनस या कॉर्पोरेट छूट नहीं है, लेकिन मौजूदा स्कोडा मालिकों के लिए लॉयल्टी बोनस उपलबध है।

इसके अलावा सुपर्ब, ऑक्टेविया और कोडियाक की खरीद पर कोई छूट नहीं है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक स्कोडा और फॉक्सवैगन कारों की खरीद पर मौजूदा खरीददारों के लिए लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है। ये सभी ऑफर केवल 28 फरवरी तक ही मान्य हैं और कंपनी की अपनी शर्तें हो सकती हैं। इसलिए खरीददारों को नकदीकी डीलरशिप या ब्रांड की वेबसाइट पर जानें की सलाह दी जाती है।skoda-kushaq-17.jpgबता दें कि स्कोडा जल्द ही भारतीय बाजार में एक नई सेडान स्लाविया को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कि रैपिड की जगह लेगी। इसके अलावा फॉक्सवैगन भी देश में वर्टस सेडान को लॉन्च करेगी, जो स्लाविया के समान ही प्लेटफार्म पर आधारित होगी। फॉक्सवैगन जल्द ही भारत में टिगुआन ऑलस्पेस फेसलिफ्ट को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।