7-Seater हुंडई क्रेटा (Alcazar) 2021 में हो सकती है लॉन्च

भारत में हुंडई Alcazar साल 2021 के मध्य तक लॉन्च हो सकती है और इसकी कीमत 16 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited) ने फरवरी 2020 के ऑटो एक्सपो में बिक्री से पहले  दूसरी पीढ़ी की हुंडई क्रेटा से पर्दा हटाया था। क्रेटा ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई बेंचमार्क सेट किए हैं और यह लगभग पांच वर्षों तक इस सेगमेंट में हावी रही है। इसके बाद अगस्त 2019 में लॉन्च हुई हुंडई की सहयोगी ब्रांड किआ सेल्टोस भी काफी सफल कार बनकर उभरी है।

किआ सेल्टोस ने अपने आकर्षक उपकरण सूची के साथ और प्रीमियम पैकेज के कारण कई महीनों के लिए बिक्री चार्ट के शीर्ष पर हुंडई क्रेटा का स्थान ले लिया था। हालाँकि, न्यू-जनरेशन हुंडई क्रेटा ने बाजार में शुरुआत के कुछ ही हफ्तों के बाद अपना दबदबा वापस हासिल कर लिया, जिसके कारण बिक्री में फिर से टॉप पर पहुंच गई। यह मिड साइज की SUV लगातार चार महीनों से सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के रूप में उभरी है।

क्रेटा की रेंज का विस्तार करते हुये इसे अगले साल सात-सीटर के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसका नाम Alcazar हो सकता है और इसकी 2021 के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एसयूवी अपने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया में पहले से ही टेस्टिंग पर है और तीन पंक्ति के सीटिंग लेआउट में होगी।

Hyundai Creta 7seater spied

इस सेगमेंट में एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) पहले ही लॉन्च हो चुकी है, जबकि टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) आने वाली है। Alcazar में 5-सीटर क्रेटा की तुलना में मामूली फ्रंट स्टाइलिंग अपडेट हो सकता है, जबकि साइड प्रोफाइल में संभवतः सीटों की लास्ट रो में समायोजित करने के लिए रियर ओवरहैंग होगा। इसके अलावा, गाड़ी में बेहतर स्पेस देने के लिए रियर में बदलाव किया जाएगा। कार में टेल लैंप और टेलगेट स्ट्रक्चर फिर से डिज़ाइन किया जाएगा। थर्ड रो में परिवर्तन के कारण बुटस्पेस कम होगा।

मौजूदा क्रेटा के डिजाइन को चीन में बेचे जाने वाली न्यू iX25 से लिया गया है और इसमें 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट प्रणाली जैसे ब्लूलिंक कनेक्टिविटी, सात-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आठ-स्पीकर बोस ऑडियो, एंबिएंट लाईटिंग, लैदर सीटें, पैनोरैमिक सनरूफ जैसी कई सुविधाएँ मिलती हैं।

Creta 7 seater rendering

हम रेग्यूलर हुंडई क्रेटा में दी गई सभी सुविधाओं को Alcazar के इक्वीपमेन्ट लिस्ट का भी हिस्सा मान कर चल सकते हैं, जबकि 2021 हुंडई Alcazar को 1.5-लीटर MPi पेट्रोल, 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल और 1.4-लीटर Kappa T-GDi इंजन द्वारा संचालित किया जा सकता है, जो कि पहले से ही क्रेटा में ड्यूटी पर है।