Skoda Kodiaq, Kushaq और Slavia खरीदने का सुनहरा मौका, होगी 5.80 लाख रुपये तक की बचत

स्कोडा की ओर से Kodiaq, Kushaq और Slavia जैसी लोकप्रिय गाड़ियों पर अधिकतम 5.80 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है

स्कोडा ऑटो इंडिया फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कुशाक, स्लाविया और कोडियाक पर शानदार ऑफर्स के साथ नई जीएसटी दरों का लाभ दे रही है। यह सीमित अवधि का ऑफर 21 सितंबर 2025 तक वैध है। ऐसे में ग्राहक नई जीएसटी दरों के लागू होने से पहले ही बेहतरीन छूट का लाभ उठा सकते हैं।

जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में ऑटोमोबाइल्स पर टैक्स दरों में बदलाव किया है, जो 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी। स्कोडा ने इस बदलाव का फायदा ग्राहकों को तुरंत देने के लिए रणनीतिक कदम उठाया है, ताकि फेस्टिव सीजन में खरीदारी को बढ़ावा मिले। स्कोडा की प्रीमियम 7-सीटर SUV कोडियाक पर सबसे अधिक लाभ दिया जा रहा है। इस एसयूवी पर 3.3 लाख रुपये तक की जीएसटी छूट और 2.5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त फेस्टिव डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह, कुल मिलाकर ग्राहक 5.8 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

कोडियाक अपने शानदार डिजाइन, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (190 hp, 320 Nm) और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ 4×4 ड्राइव की सुविधा के लिए जाना जाती है। इसका इंटीरियर प्रीमियम मैटेरियल, एम्बिएंट लाइटिंग और एर्गो सीट्स के साथ आता है, जो काफी लग्जरी फील देता है।

Skoda cars

दूसरे नंबर पर कंपनी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कोडा कुशाक का नाम है। इस एसयूवी पर 66,000 रुपये तक का जीएसटी लाभ और 2.5 लाख रुपये तक का फेस्टिव डिस्काउंट उपलब्ध है। कुल मिलाकर, ग्राहक 3.1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कुशाक 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध हैं। इसकी 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग और मॉडर्न फीचर्स जैसे 10-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड सीट्स इसे सेगमेंट में आकर्षक बनाते हैं।

मिड-साइज़ सेडान के रूप में बिक रही स्कोडा स्लाविया पर भी 63,000 रुपये तक का जीएसटी लाभ और 1.2 लाख रुपये तक का फेस्टिव डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह कुल बचत 1.8 लाख रुपये तक है। स्लाविया में भी कुशाक जैसे ही इंजन विकल्प हैं और यह 6 एयरबैग, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले व सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस इसे युवा खरीदारों के लिए आकर्षक ऑप्शन बनाता है।

Skoda kushaq (1)स्कोडा का यह कदम ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। नए जीएसटी रेट लागू होने से पहले ही ये लाभ देना ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। ये ऑफर केवल 21 सितंबर 2025 तक उपलब्ध है।