फरवरी 2023 में इन टॉप 10 कारों पर करें 2.5 लाख रूपए तक की बचत

jeep meridian-11

Pic Source: Sharmilaa Nivas

फरवरी 2023 में जीप मेरिडियन के 2022 मॉडल को 2.5 लाख रुपये के डिस्काउंट के साथ ख़रीदा जा सकता है

नए कैलेंडर वर्ष के दूसरे महीने में कई कार ब्रांड अच्छे डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं और यहाँ हमारे पास टॉप 10 कारों की सूची है, जिन्हें भारी छूट के साथ पेश किया जा रहा है। इनमें ज्यादातर 2022 मॉडल के लिए हैं। जीप मेरिडियन ने पिछले साल बाजार में अपनी शुरुआत की थी और इस महीने इसके 2022 मॉडल को 2.5 लाख रुपये की छूट के साथ पेश किया जा रहा है।

भारत में जीप मेरिडियन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर, स्कोडा कोडियाक जैसी कारों से है और यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है। इसके बाद जीप इंडिया मेरिडियन के 5-सीटर वर्जन कंपास के भी 2022 मॉडल की खरीद पर अधिकतम 1.7 लाख रूपए की लाभ की पेशकश कर रही है और इसमें डीलर एंड स्कीम भी शामिल हैं।

वहीं टाटा सफारी एसयूवी के 2022 मॉडल स्टॉक पर 1.25 लाख रुपये का लाभ दिया जा रहा है, जबकि इस महीने फॉक्सवैगन तैगुन और स्कोडा कुशाक के चुनिंदा MY 2022 स्टॉक पर 1.25 लाख रूपए की छूट की पेशकश कर रही है। बता दें कि इन दोनों कारों में फीचर्स के साथ-साथ सुविधाओं के मामले में कई समानताएं हैं, क्योंकि दोनों कारों को स्थानीयकृत MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है।

Pic Source : Abhishek Koul
मॉडल डिस्काउंट
1. जीप मेरिडियन 2.5 लाख रूपए
2. जीप कंपास 1.7 लाख रूपए
3. टाटा सफारी 1.25 लाख रूपए
4. स्कोडा कुशॉक, फॉक्सवैगन तैगुन 1.25 लाख रूपए
5. टाटा हैरियर 1.2 लाख रूपए
6. हुंडई अलकाज़ार 1.2 लाख रूपए
7. किआ सेल्टोस 1.07 लाख रूपए
8. महिंद्रा थार 1 लाख रूपए
9. होंडा सिटी 1 लाख रूपए
10. हुंडई वेर्ना 1 लाख रूपए

इस महीने टाटा मोटर्स भी टाटा हैरियर के 2022 मॉडल वेरिएंट को 1.2 लाख रुपये तक के लाभ के साथ बेच रही है, जबकि हुंडई अलकाजार के चुनिंदा MY 2022 स्टॉक पर 1.2 लाख रूपए की छूट की पेशकश की जा रही है। इसी प्रकार किआ सेल्टोस के MY 2022 स्टॉक की खरीद पर 1.07 लाख रूपए का ऑफर उपलब्ध है, जबकि 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस महिंद्रा थार 4WD और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को 1 लाख रूपए के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

भारत में कुछ हफ्ते पहले ही महिंद्रा ने थार का RWD वेरिएंट पेश किया था और इसकी कीमतें 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती हैं। इसी प्रकार होंडा सिटी के 2022 मॉडल पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है और डीलर लेवल पर भी विशेष ऑफ़र की पेशकश की जा रही है। यहाँ ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस मिडसाइज़ सेडान के फेसलिफ़्टेड वर्जन को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा।

फरवरी 2023 में हुंडई वेर्ना के 2022 मॉडल को 1 लाख रूपए की छूट के साथ पेश किया जा रहा है, जबकि हुंडई 21 मार्च को वेर्ना के भी नए जेनरेशन को लॉन्च करने जा रही है। इसमें एक्सटीरियर व इंटीरियर में बड़े पैमाने पर अपडेट होंगे और नया टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। भारत में वेर्ना का मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस जैसी कारों से है।