जनवरी 2026 में होंडा कारों पर 1.76 लाख तक की बचत – सिटी, अमेज़, एलिवेट

elevate Signature Black Edition2

जनवरी 2026 में होंडा सिटी, अमेज और एलिवेट जैसे मॉडल पर 1.76 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है

होंडा कार्स इंडिया ने नए साल की शुरुआत में शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से जनवरी 2026 के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी की लोकप्रिय सेडान और एसयूवी रेंज पर अब मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कुल 1.76 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। ये ऑफर्स सीमित समय के लिए मान्य हैं और शहर व डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

जनवरी 2026 में सबसे ज्यादा छूट होंडा एलिवेट पर दी जा रही है। इस मिडसाइज एसयूवी पर ग्राहकों को अधिकतम 1.76 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों को टक्कर देने वाली एलिवेट ने बाजार में अच्छी पकड़ बनाई है। खासतौर पर ऊंचे वेरिएंट्स को देखते हुए ये छूट इसे और भी प्रतिस्पर्धी बनाती है। होंडा एलिवेट की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा सिटी भी जनवरी के डिस्काउंट ऑफर्स में एक अहम मॉडल बनी हुई है। पांचवीं जनरेशन की इस सेडान पर 1.37 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। दमदार पेट्रोल इंजन, आरामदायक केबिन और भरोसेमंद ड्राइविंग अनुभव के लिए जानी जाने वाली सिटी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.95 लाख रुपये है। मौजूदा छूट के साथ यह सेडान खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाती है।

honda city facelift-10

इसके अलावा, होंडा अमेज पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इस कॉम्पैक्ट सेडान पर ग्राहक 57,000 रुपये तक के फायदे उठा सकते हैं। 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली अमेज पहली बार कार खरीदने वालों और परिवारों के बीच अपनी माइलेज, फीचर्स और ड्राइवएबिलिटी के कारण लोकप्रिय बनी हुई है।

होंडा इसके साथ ही कुछ मॉडलों पर सात साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी पर भी विशेष छूट दे रही है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि छूट की सही रकम शहर, डीलरशिप पर मौजूद स्टॉक और चुने गए वेरिएंट के अनुसार बदल सकती है। कुछ ऑफर्स पुराने वाहन के बदले (एक्सचेंज) या मौजूदा होंडा ग्राहकों के लिए लॉयल्टी स्कीम के तहत भी मिल सकते हैं।

New-Honda-Amaze_-4.jpg

इसके अलावा, डीलरशिप्स 2025 के स्टॉक को क्लियर करने के लिए भी आकर्षक ऑफर्स दे सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए नजदीकी अधिकृत होंडा शोरूम से संपर्क करना और उपलब्ध डील्स की पूरी जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा। वहीं होंडा ने 2026 से 2030 के बीच 10 नए लॉन्च की योजना बनाई है, जिनमें नई कारें, मिड-साइकिल अपडेट (फेसलिफ्ट) और पूरी तरह नए मॉडल शामिल होंगे।