मार्च 2022 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री के आंकड़े – ओला, एथर, आईक्यूब, चेतक

ola-electric-scooter-1.jpg

मार्च 2022 में ओला कुल मिलाकर 9,295 यूनिट की बिक्री के साथ बजाज ऑटो, एथर और टीवीएस को इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बड़े अंतर से मात दी है

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट अभी अपने प्राथमिक अवस्था में है, लेकिन इन दिनों इनकी उत्साहजनक बिक्री भविष्य के बेहतर संकेत दे रहे हैं। मार्च के महीने में ओला, एथर, आईक्यूब और चेतक जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं ने कुल मिलाकर 14,523 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,622 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 795.38 प्रतिशत की वृद्धि है।

फरवरी 2022 में भी इनकी 9,295 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर भी 56.25 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि है। मार्च 2022 में ओला ने कुल मिलाकर 9,127 यूनिट की बिक्री की है, जो इस सेगमेंट में इसकी 62.85 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है। वहीं ओला ने फरवरी 2022 में भी 3,905 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 133.73 फीसदी की शानदार वृद्धि है।

हाल के बयानों के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि ओला इलेक्ट्रिक देश में सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड के रूप में उभरने के लिए आश्वस्त है। ओला ने कहा है कि वह बहुत सारे अस्थायी रजिस्ट्रेशन करती है, जिससे आने वाले महीनों में वाहन पोर्टल के अपडेट होने पर वास्तविक बिक्री संख्या बढ़ सकती है।वहीं मार्च 2022 में एथर की बिक्री 2,591 यूनिट की रही है, जो पिछले साल मार्च में बेची गई 1,177 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 120.14 फीसदी की वृद्धि है। एथर की पिछले महीने बाजार हिस्सेदारी 17.84 प्रतिशत की रही है। वहीं फरवरी 2022 में इसकी 2,042 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 26.89 प्रतिशत की वृद्धि है।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब करीबी प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे हैं। हालाँकि मार्च 2022 में आईक्यूब की कुल मिलाकर 17,99 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 335 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 406 फीसदी की वृद्धि है। वहीं फरवरी 2022 में इसकी 2,238 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 19.62 फीसदी की गिरावट है।वहीं बजाज चेतक की पिछले महीने कुल मिलाकर 1,017 यूनिट की बिक्री जो मार्च 2021 में बेची गई 90 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1.017.78 फीसदी की वृद्धि है। वहीं फरवरी 2022 में इसकी 1,110 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 9.37 फीसदी की गिरावट है। इस बिक्री के साथ चेतक की बाजार हिस्सेदारी जहां 6.3 प्रतिशत रही है, वहीं आईक्यूब की बाजार हिस्सेदारी 12.39 फीसदी की तक रही है।