अप्रैल 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के आंकड़े – नेक्सन ईवी, जेडएस, कोना, ऑडी ई-ट्रॉन

tata nexon ev max-18

टाटा मोटर्स अप्रैल 2022 में 1,802 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के साथ ईवी सेगमेंट में सबसे ऊपर रही है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 88 प्रतिशत की रही है

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट भले ही अपने प्राथमिक अवस्था में है, लेकिन इन दिनों इस बाजार में तेजी देखी जा रही है, जो अप्रैल 2022 में भी जारी रही है। अप्रैल 2022 में भारत में कुल मिलाकर 2,150 यूनिट पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 597 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 260.13 प्रतिशत की वृद्धि है। हालाँकि मार्च 2022 में यह आंकड़ा 3,624 यूनिट का था, जो कि मासिक आधार पर 40.67 प्रतिशत की गिरावट है।

टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2022 में भारत में कुल इलेक्ट्रिक यात्री वाहन की बिक्री का 83.81 प्रतिशत हासिल किया है और नेक्सन ईवी व टिगोर ईवी की कुल मिलाकर 1,802 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 429 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 320.05 प्रतिशत की वृद्धि है। हालाँकि मार्च 2022 में टाटा ने 3,435 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 47.54 प्रतिशत की गिरावट है।

टाटा वर्तमान में नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी और नेक्सन ईवी मैक्स की पेशकश करता है, जबकि फ्लीट ऑपरेटरों के लिए एक्सप्रेस-टी की पेशकश की जाती है। टाटा मोटर्स इन दिनों ईवी सेगमेंट में सबसे बड़ी कार निर्माता है और भविष्य में अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए पंच और अल्ट्रोज़ के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने हाल ही में कर्व और अविन्या नाम के दो नई इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट का खुलासा किया था और भविष्य में इनपर आधारित कारों को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

2022 MG ZSEV

इलेक्ट्रिक कार मॉडल  अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. टाटा नेक्सन ईवीा/टिगोर ईवी (320.5%) 1,802 429
2. एमजी जेडएस ईवी (65.54%) 245 148
3. हुंडई कोना ईवी (130%) 23 10
4. बीवाईडी e6  21
5. बीएमडबल्यू iX 17
6. महिंद्रा ईवेरिटो (255%) 13 4
7. मर्सिडिज EQC (150%) 10 4
8. ऑडी ई-ट्रॉन 8
9. पॉर्श टायकन 4
10. जगुआर आई-पेस (200%) 3 1
11. अन्य (300%) 4 1
कुल (260.13%)  2,150 597

वहीं एमजी मोटर्स अप्रैल 2022 में जेडएस ईवी की 245 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 148 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 65.54 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि मार्च 2022 में 95 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 157.89 प्रतिशत की वृद्धि है। एमजी भी भारत में 10 लाख रुपये की रेंज में एक नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

वहीं अप्रैल 2022 में हुंडई ने कोना ईवी की 23 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 10 यूनिट के मुकाबले 130 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि मार्च 2022 में यह आंकड़ा 18 यूनिट का था, जो मासिक आधार पर 27.78 प्रतिशत की वृद्धि है। हुंडई भी इस साल कोना ईवी फेसलिफ्ट और आयोनिक 5 को लॉन्च करेगी।

audi etron electric

इसी प्रकार महिंद्रा ईवेरिटो की बिक्री अप्रैल 2022 में 225 प्रतिशत बढ़कर 13 यूनिट की रही है, जो अप्रैल 2021 में केवल 4 यूनिट थी। वहीं मार्च 2022 में इसकी 18 यूनिट की बिक्री हुई थी। महिंद्रा भी देश में कई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके अलावा अप्रैल में बीवाईडी e6 की 21 यूनिट, बीएमडब्ल्यू आईएक्स की 17 यूनिट, मर्सिडीज बेंज EQC की 10 यूनिट, ऑडी etron की 8 यूनिट, पोर्श टायकन की 4 यूनिट, जगुआर आई-पेस की 1 यूनिट और अन्य की 4 यूनिट की बिक्री हुई है।