
अप्रैल 2023 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कुल मिलाकर 26,781 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट में शीर्ष पर रही है
अप्रैल 2023 में 350 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकिलों की बिक्री के आकड़े सामने आ गए हैं और इस सेगमेंट ने अपनी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने 350 सीसी सेगमेंट में कुल मिलाकर 67,643 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अप्रैल 2022 में बेची गई 55,545 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21.78 फीसदी की वृद्धि है।
वहीं मार्च 2023 में कुल मिलाकर 59,627 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 13.44 प्रतिशत की वृद्धि है। अप्रैल 2023 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कुल मिलाकर 26,781 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट में शीर्ष पर रही है। हालाँकि अप्रैल 2022 में इसकी 32,575 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 17.79 प्रतिशत की गिरावट है।
पिछले महीने क्लासिक 350 की बाजार हिस्सेदारी कुल मिलाकर 39.59 प्रतिशत की रही है। वहीं पिछले महीने हंटर 350 कुल 15,799 यूनिट के साथ दूसरे स्थान रही है और ब्रांड के लिए अच्छी बिक्री दर्ज कर रही है। अप्रैल 2023 में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 कुल 8,399 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2022 में बेची गई 7,513 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11.79 प्रतिशत की वृद्धि है।
350 सीसी मोटरसाइकिलों की बिक्री | अप्रैल 2023 | अप्रैल 2022 |
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-17.79%) | 26,781 | 32,575 |
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 | 15,799 | |
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (11.79%) | 8,399 | 7,513 |
रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 (64.57%) | 7,598 | 4,617 |
रॉयल एनफील्ट इलेक्ट्रा 350 (-3.55%) | 3,779 | 3,918 |
होंडा CB350 (-5.96%) | 3,013 | 3,204 |
जावा येज़्दी (-38.84%) | 2,274 | 3,718 |
वहीं पिछले महीने रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 ने भी 64.57 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि अप्रैल 2023 में इसकी बिक्री बढ़कर 7,598 यूनिट की रही है, जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा केवल 4,617 यूनिट का था। सूची में रॉयल एनफील्ड की एक और 350 सीसी बाइक इलेक्ट्रा 350 भी शामिल रही है।
हालाँकि अप्रैल 2023 में इसकी बिक्री घटकर 3,779 यूनिट की रही है, जो अप्रैल 2022 में बेचीं गई 3,918 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3.55 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं होंडा सीबी 350 भी 3,013 यूनिट के साथ सूची में शामिल रही, जो अप्रैल 2022 में बेची गई 3,204 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.96 प्रतिशत की गिरावट है।
वहीं अप्रैल 2023 में जावा येज़्दी मोटरसाइकिलों की बिक्री 38.84 प्रतिशत घटकर 2,274 यूनिट की रही है, जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 3,718 यूनिट का था।