Home बाइक न्यूज़ Royal Enfield की नई Himalayan 440 भारत में 4 सितंबर को होगी...

Royal Enfield की नई Himalayan 440 भारत में 4 सितंबर को होगी लॉन्च

RE-himalayan-450-accessories-3.jpg

Royal Enfield Himalayan 440 को Scram 440 के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये हो सकती है

रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में अपनी एडवेंचर बाइक रेंज को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नई Himalayan 440 को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। इसे रॉयल एनफील्ड की मौजूदा Scram 440 और Himalayan 450 के बीच पोजिशन किया जाएगा।

रॉयल एनफील्ड Himalayan 440 की कीमत 2.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। यह बाइक उन लोगों के लिए होगी, जो Himalayan 450 से कम कीमत में और कम सीट हाइट वाली एडवेंचर बाइक की तलाश में हैं। नई बाइक को Himalayan 411 का नया वर्जन माना जा रहा है, जिसे 2023 के अंत में बंद कर दिया गया था।

Himalayan 411 को एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रियता मिली थी। इसकी खासियत इसका मजबूत डिजाइन, किफायती कीमत और 800 mm की कम सीट हाइट थी, जिसकी वजह से कम लंबाई वाले राइडर्स के लिए भी इसे चलाना आसान था। इसके मुकाबले Himalayan 450 ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड है, लेकिन इसकी सीट ऊंची और कीमत भी ज्यादा है।

royal enfield himalayan 452
royal enfield himalayan 452

नई Himalayan 440 का डिजाइन काफी हद तक पुराने Himalayan 411 से प्रेरित होने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें नए रंग और आधुनिक ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। बाइक में रॉयल एनफील्ड की नई मोटरसाइकिलों जैसा LED हेडलैंप भी दिया जा सकता है। इसके अलावा बाइक में ज्यादा सस्पेंशन ट्रैवल और 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील मिलने की उम्मीद है।

इस बाइक पर ट्यूब वाले डुअल-पर्पज टायर लगाए जा सकते हैं। लागत कम रखने के लिए इसमें क्रॉस-स्पोक व्हील और ट्यूबलेस टायर नहीं दिए जाने की संभावना है। Himalayan 440 में Scram 440 वाला 443cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। पावर और टॉर्क के आंकड़े भी Scram 440 जैसे ही रहने की उम्मीद है, जो 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क देता है।

royal enfield scram 440-2
royal enfield scram 440

Himalayan 440 को किफायती रखने के लिए इसमें Himalayan 450 के सभी प्रीमियम फीचर्स नहीं दिए जाएंगे। इसमें स्विचेबल ABS और Tripper नेविगेशन पॉड मिलने की उम्मीद है, जबकि राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद नहीं है। रॉयल एनफील्ड फिलहाल चार अलग-अलग इंजन प्लेटफॉर्म पर मोटरसाइकिलें तैयार करती है।