Shadow Ash रंग को Guerrilla 450 के मिड-स्पेक डैश वैरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 2.49 लाख रुपये है
रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में गुरिल्ला 450 ‘Shadow Ash’ कलर को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) है। इस नए कलर की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर इसकी डिलीवरी 25 अगस्त से शुरू होगी। गुरिल्ला 450 में इस नए डुअल-टोन कलर के साथ ऑलिव ग्रीन रंग का फ्यूल टैंक है जिस पर ब्लैक आउट डिटेलिंग की गई है।
ट्रिपर डैश के साथ डैश वेरिएंट में उपलब्ध, शैडो ऐश कलर ऑप्शन को तपस्वी रेसिंग के सहयोग से पुणे में आयोजित ‘जीआरआरआर नाइट्स एक्स अंडरग्राउंड’ इवेंट में लॉन्च किया गया। इस साल की शुरुआत में फरवरी में, रॉयल एनफील्ड ने गुरिल्ला 450 में दो और रंग विकल्प जोड़े थे, जिनमें पेक्स ब्रॉन्ज़ और स्मोक सिल्वर शामिल थे। इन दोनों को 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया गया था। शैडो ऐश रंग के समान, इन्हें भी मिड-स्पेक डैश ट्रिम के साथ पेश किया गया था।
वर्तमान में, रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 डैश ट्रिम पाँच रंगों में उपलब्ध है, जिनमें प्लाया ब्लैक, गोल्ड डिप, पिक्स ब्रॉन्ज़, स्मोक सिल्वर और शैडो ऐश शामिल हैं। जो रोडस्टर लाइन-अप में किसी भी वेरिएंट के लिए सबसे ज़्यादा है। डैश ग्रेड में इन सभी रंग विकल्पों के साथ TFT ट्रिपर डैश स्टैंडर्ड के रूप में आता है।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को मूल रूप से जुलाई 2024 में तीन वेरिएंट्स एनालॉग, डैश और फ्लैश के साथ 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बेस एनालॉग मॉडल स्मोक और प्लाया बैक रंगों में उपलब्ध है, जबकि टॉप-एंड फ्लैश ग्रेड ब्रावा ब्लू और येलो रिबन पेंट विकल्पों में उपलब्ध है।
इस रोडस्टर में 452 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन लगा है जो 8000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी की अधिकतम पावर और 5500 आरपीएम पर 40 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। शेरपा पेट्रोल इंजन नवंबर 2023 में हिमालयन 450 के साथ शुरू हुआ था। गुरिल्ला 450 भारतीय बाजार में ट्रायम्फ स्पीड 400 और हार्ले-डेविडसन X440 को सीधे टक्कर देती है।

इस रोडस्टर के कुछ प्रमुख फीचर्स में एलईडी हेडलैंप, राइड बाय वायर थ्रॉटल, 17-इंच अलॉय व्हील्स, डुअल-चैनल ABS और मल्टी राइड मोड्स शामिल हैं। 185 किलोग्राम वज़न वाली रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं, जबकि सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ मोनोशॉक यूनिट है।