
रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में बहुत सारी नई मोटरसाइकिलों को पेश करने की योजना बना रही है और यहाँ हमने आगामी 650cc मॉडल सूचीबद्ध किए हैं
भारत की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड भारत के लिए कई नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करने की योजना पर कार्य कर रही है, जिनमें से कुछ के आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह कंपनी देश में कुछ 650 सीसी मॉडलों को भी पेश करने की योजना बना रही है, जिसका इंतजार घरेूल बाजार में बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है।
खबरों की मानें तो रॉयल एनफील्ड भारत में 650 सीसी सेगमेंट में सबसे पहले एक क्रूजर मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी, जिसके सुपर मीटिओर 650 होने की उम्मीद है। इस क्रूजर का पिछले कुछ समय से रोड टेस्टिंग चल रहा है और सामने आई तस्वीरों से इसके बारे में बहुत कुछ पता चला है। इसका डिजाइन अन्य सभी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों के समान रेट्रो-प्रेरित होगा।
रॉयल एनफील्ड सुपर मीटिओर 650 को फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलेंगे। वहीं फीचर्स के रूप में इसे ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दोनों व्हील पर डुअल-चैनल ABS के साथ सिंगल डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील आदि मिलेंगे। टेस्टिंग मॉडल शुरू में एलईडी लाइट के बिना देखे गए थे, लेकिन अंतिम उत्पादन मॉडल में यह मिल सकता है।
इसके साथ ही कंपनी 650 सीसी बॉबर पर भी कार्य कर रही है, जिसके कॉन्सेप्ट को EICMA 2021 में SG 650 कॉन्सेप्ट के नाम से प्रदर्शित किया गया था। इस मोटरसाइकिल को शॉटगन 650 नाम दिए जाने की उम्मीद है और इसे भी हाल ही में विदेशों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। टेस्टिंग प्रोपोटाइप सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और अलॉय व्हील्स आदि से लैस हैं।
इसमें क्लासिक 350 के समान सवारी की स्थिति काफी आरामदेह दिखती है और इसमें एक अद्वितीय हेडलैम्प काउल भी मिलता है। इसके अलावा ब्रांड की ओर से एक नए 650 सीसी रोडस्टर का भी परीक्षण किया जा रहा है, जिसके क्लासिक 650 होने की उम्मीद है। नई क्सासिक 650 में ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ-साथ USD फोर्क्स भी मिलने की उम्मीद है।
उम्मीद है कि टाइगर-आइज़ पायलट लैंप के साथ प्रतिष्ठित हेडलैम्प काउल भी इसके साथ पेश किया जाएगा। हालाँकि अभी तक इसके किसी भी टेस्टिंग प्रोपोटाइप को नहीं देखा गया है। इन तीनों बाइक्स को मौजूदा 650 ट्विन्स की तरह 648 सीसी, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो कि 47.65 पीएस की पावर और 52 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। इस इंजन को 6-स्पीड सिक्वेंशनल गियरब़ॉक्स मिलने की उम्मीद है।