Home Uncategorized रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें हुई महँगी, 5,000 रूपए ज्यादा चुकाने होंगे दाम

रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें हुई महँगी, 5,000 रूपए ज्यादा चुकाने होंगे दाम

0
रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें हुई महँगी, 5,000 रूपए ज्यादा चुकाने होंगे दाम

रॉयल एनफील्ड ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी मोटरसाइकिलों की कीमतों में वेरिएंट व मॉडल के आधार पर 3,000 रूपए से लेकर 5,000 रूपए तक की वृद्धि की है

रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि की है। कीमतों में यह नई वृद्धि ब्रांड की रेंज के हर मॉडल को प्रभावित करती है, जिसमें बुलेट 350, क्सालिक 350, मीटिओर 350, स्क्रैम 411, हिमालयन, इंटरसेप्टर 65 और कॉन्टिनेंटल 650 शामिल है। कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि इनपुट लागतों का हवाला देते हुए की है।

कीमतों में वृद्धि के बाद अब खरीददारों के लिए रॉयल एनफील्ड बुलेट स्टैंडर्ड 350 का किक-स्टार्ट मॉडल 1.48 लाख रूपए, बुलेट 350 एक्स अब 1.56 लाख रूपए, इलेक्ट्रिक-स्टार्ट मॉडल 1.63 लाख रूपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) में उपलब्ध हैं। इसके पहले यह कीमत 1.45 लाख रूपए से लेकर 1.60 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक थी।

इसी तरह रॉयल एनफील्ड का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल क्लासिक 350 के Redditch सीरीज की कीमत अब 1.90 लाख रूपए है, जबकि Halcyon सीरीज की कीमत सिंगल-चैनल ABS वर्जन के लिए 1.92 लाख रूपए, डुअल-चैनल ABS वर्जन के लिए 1.98 लाख रूपए, सिग्नल सीरीज के लिए 2.10 लाख रूपए है, जबकि डार्क रेंज (अलॉय व्हील्स के साथ) की कीमत अब 2.17 लाख और क्रोम सीरीज की कीमत 2.21 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

मॉडल नई कीमत पुरानी कीमत
रॉयल एनफील्ड बुलेट 3501.48 लाख रूपए से लेकर 1.63 लाख रूपए1.45 लाख रूपए से लेकर 1.60 लाख रूपए
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 3501.90 लाख रूपए से लेकर 2.21 लाख रूपए1.87 लाख रूपए से लेकर 2.18 लाख रूपए
रॉयल एनफील्ड मीटिओर 3502.05 लाख रूपए से लेकर 2.22 लाख रूपए2.01 लाख रूपए से लेकर 2.17 लाख रूपए
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 4112.05 लाख रूपए से लेकर 2.11 लाख रूपए2.03 लाख रूपए से लेकर 2.08 लाख रूपए
रॉयल एनफील्ड हिमालयन2.19 लाख रूपए से लेकर 2.26 लाख रूपए2.14 लाख रूपए से लेकर 2.22 लाख रूपए
रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 6502.88 लाख रूपए से लेकर 3.14 लाख रूपए2.85 लाख रूपए से लेकर 3.10 लाख रूपए
रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT6503.05 लाख रूपए से लेकर 3.31 लाख रूपए3.02 लाख रूपए से लेकर 3.26 लाख रूपए

2021 Royal Enfield Classic 350इसके पहले क्लासिक 350 सीरीज खरीददारों के लिए 1.87 लाख रूपए से लेकर 2.18 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध थी। वहीं मीटिओर 350 फायरबॉल वर्जन की कीमत अब 2.05 लाख रूपए, स्टेलर वैरिएंट के लिए 2.11 लाख रूपए और टॉप-स्पेक सुपरनोवा वेरिएंट के लिए 2.22 लाख रूपए है। इसके पहले यह 2.01 लाख रूपए से लेकर 2.17 लाख रूपए (सभी, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध थी।

वहीं रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 को पिछले महीने ही देश में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसकी कीमत 2.03 लाख से लेकर 2.08 लाख रूपए तय की थी, लेकिन अब इसकी कीमत ग्रेफाइट कलर विकल्पों के लिए 2.05 लाख रूपए, ब्लेज़िंग ब्लैक और स्काईलाइन ब्लू विकल्पों के लिए 2.07 लाख रूपए और व्हाइट फ्लेम और सिल्वर स्पिरिट की कीमत 2.11 लाख रूपए (सभी, एक्स-शोरूम) हो गई है।2021 Royal enfield himalyan-14रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन की कीमतों में भी वृद्धि की है। पहले यह 2.14 लाख रूपए से लेकर 2.22 लाख रूपए में उपलब्ध थी, वहीं अब यह मिराज सिल्वर और ग्रेवल ग्रे पेंट विकल्पों के लिए 2.19 लाख रूपए, लेक ब्लू और रॉक रेड के लिए 2.22 लाख रूपए और ग्रेनाइट ब्लैक और पाइन ग्रीन शेड्स के लिए 2.26 लाख रूपए (सभी, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगी।

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 के सिंगल-टोन रंग (ऑरेंज क्रश, वेंचुरा ब्लू, कैन्यन रेड) की कीमत अब 2.88 लाख रूपए, ड्यूल टोन (बेकर एक्सप्रेस, सनसेट स्ट्रिप ब्लैक, डाउनटाउन ड्रैग ग्रे) अब 2.97 लाख रूपए और मार्क 2 (क्रोम) वेरिएंट 3.14 लाख रूपए में उपलब्ध है, जबकि कॉन्टिनेंटल GT650 रॉकर रेड और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन कलर 3.05 लाख रूपए, डीलक्स और वेंचुरा स्टॉर्म पेंट विकल्प 3.14 लाख रूपए और मिस्टर क्लीन (क्रोम) अब 3.31 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।