रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 को जल्द मिलेगा नया कलर विकल्प

रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 में नए कलर विकल्प के अलावा अन्य कोई बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है और यह 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होती रहेगी

रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल मीटिओर 350 के लिए एक नए कलर विकल्प को जोड़ने की योजना बना रही है। हाल ही में इस मोटरसाइकिल को एक नए कलर विकल्प के साथ डीलरशिप पर देखा गया था, जो नए ब्लू कलर विकल्प के साथ था। इसके साथ ही अब इस बाइक को एक और नए कलर के साथ डीलरशिप पर देखा गया है, जो ग्रीन कलर विकल्प के साथ है। खबरों की मानें तो पिछले ब्लू कलर विकल्प की तरह यह नया ग्रीन शेड भी बेस फायरबॉल वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। हालाँकि आगामी ग्रीन कलर के मैट फिनिश के साथ आने की उम्मीद है।

वर्तमान में मीटिओर 350 के फायरबॉल एडिशन को येलो और रेड के साथ दो कलर विकल्प में पेश किया जाता है। इसके अलावा मीटिओर 350 को दो अन्य ट्रिम्स स्टेलर और सुपरनोवा में पेश किया गया है, जो मैटेलिक ब्लू, मैटेलिक रेड, मैट ब्लैक, ब्राउन और डुअल-टोन ब्लू जैसे कलर विकल्प के साथ आती है। मोटरसाइकिल में नए कलर विकल्पों के अलावा अन्य किसी बड़े अपडेट की उम्मीद नहीं हैं। वीडियो की मानें तो यह बाइक मैट फ़िनिश के साथ है और ग्रीन फ्यूल टैंक को छोड़ दें तो यह वर्तमान मॉडल की तरह ही प्रतीत होती है।

इस वीडियो का श्रेय नमस्ते व्हील्स को जाता है, जिसे संबंधित यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। मोटरसाइकिल के साइड पैनल पर ऑल-ब्लैक थीम, फ्रंट और रियर फेंडर, एग्जॉस्ट टेलपाइप और मफलर, अलॉय व्हील रनिंग गियर आदि पर ड्यूल-टोन थीम दिया गया है, जो इसके ओवरआल लुक को आकर्षक बनाता है।

फीचर्स के रूप में रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। इसके अलावा इस क्रूजर बाइक में एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सर्कुलर एलईडी डीआरएल के साथ एक हैलोजन हेडलाइट और एलईडी टेललाइट भी मिलती है।

रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 नई क्लासिक 350 की तरह ही एक 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन द्वारा संचालित है, जो 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक को नए J-सीरीज़ प्लेटफार्म पर विकसित किया गया है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में इसे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।

ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300 मिमी और रियर में 270 मिमी का डिस्क ब्रेक है, जो ड्यूल चैनल ABS द्वारा सहायता प्राप्त करता है। कंपनी इसी जे-सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर आधारित दो नई मोटरसाइकिलों को भी विकसित कर रही है, जो हंटर 350 और नई जेनरेशन बुलेट 350 है। इन दोनों मोटरसाइकिलों को कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिन्हें देश में 2023 में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। कंपनी देश में 650 सीसी सेगमेंट में भी कई नए मॉडलों को विकसित कर रही है।