अप्रैल 2022 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन की बिक्री हुई 3,000 यूनिट के पार

royal enfield scram 411-15

अप्रैल 2022 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन और स्क्रैम 411 की घरेलू बाजार में कुल 3,070 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि 2,607 यूनिट को विदेशी बाजारों में निर्यात किया गया है

रॉयल एनफील्ड हिमालयन भारत में एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट का एक बड़ा नाम है और यह रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो का भी एक प्रमुख मॉडल है। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल की रेंज को विस्तार दिया है और देश में इसके रोड-ओरिएंटेड वर्जन को लॉन्च किया है, जिसके कारण ये कंपनी की बिक्री में अच्छा योगदान दे रही हैं, जो अप्रैल 2022 में भी जारी रही है।

रॉयल एनफील्ड ने पिछले महीने भारत में हिमालयन और स्क्रैम 411 की संयुक्त रूप से 3,070 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 2,815 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.06 प्रतिशत की वृद्धि है। हालाँकि कंपनी ने मार्च 2022 में इसकी 5,225 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 41.24 फीसदी की गिरावट है।

मासिक आधार पर गिरावट के बाद भी कंपनी ने एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 86.48 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। दरअसल रॉयल एनफील्ड ने अप्रैल 2022 में हिमालयन और स्क्रैम 411 की संयुक्त रूप से 2,607 यूनिट को विदेशी बाजारों में निर्यात किया है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा केवल 1,398 यूनिट का था। वहीं मार्च 2022 में 3,476 यूनिट का निर्यात हुआ था, जो मासिक आधार पर 25 प्रतिशत की गिरावट है।2021 Royal Enfield Himalayanरॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 वास्तव में अपने प्लेटफार्म और इंजन हिमालयन के साथ साझा करती है और दोनों ही मोटरसाइकिलें एक ही 411 सीसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होती है, जो 24.3 बीएचपी की पावर और 32 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। इस इंजन को 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में सेमीकंडक्टर के कारण हिमालयन से स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध ट्रिपर नेविगेशन को अस्थायी तौर पर हटा दिया है, जिसकी वजह से इसकी कीमतें 5,000 रूपए कम हो गई हैं, हालाँकि यह विकल्प के तौर पर उपलब्ध है। इस प्रकार हिमालयन अब 2,14,109 रूपए से लेकर 2,21,748 रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध हैं।Royal-Enfield-Scram-411-wallpaperवहीं रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 की कीमतें 2.03 लाख रुपए से लेकर 2.08 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। हिमालयन जहाँ ऑफ-रोड फोकस्ड बाइक है, वहीं स्क्रैम 411 रोड ओरिएंटेड वर्जन है, इसलिए दोनों बाइक्स में काफी अंतर भी है। स्क्रैम 411 को हिमालयन वाले 21 इंच की बड़ी यूनिट के बजाय 19 इंच का फ्रंट व्हील मिला है, लेकिन रियर में 17 इंच का व्हील समान है और इसमें स्पोक व्हील्स का इस्तेमाल किया जाना जारी है।