रॉयल एनफील्ड Himalayan 750 के मार्च 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसका ग्लोबल डेब्यू EICMA 2026 में किया जाएगा
रॉयल एनफील्ड ने FY27 में भारत में 5 नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बनाई है और Himalayan 750 उनमें से एक होगी। साथ ही कंपनी 13 अपडेटेड मॉडल भी लॉन्च करेगी। साथ ही कंपनी आंध्र प्रदेश में एक प्लांट भी बनाएगी, जो तमिलनाडु के बाहर कंपनी का पहला प्लांट होगा। हिमालयन 750 का कॉन्सेप्ट मॉडल EICMA 2025 में दिखाया गया था।
हालांकि, कंपनी के CEO B Govindarajan ने कहा था कि इसे प्रोडक्शन मॉडल बनने से पहले अभी और टेस्टिंग की जरूरत है। पिछले साल लद्दाख में भी कंपनी के कई अधिकारी इस बाइक की टेस्टिंग करते हुए देखे गए थे। वहीं एक बार फिर से इस बाइक को तमिलनाडु के एक हाईवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई Himalayan 750 को एडवेंचर टूरर बाइक के रूप में तैयार किया जा रहा है।
इसमें बेहतर आराम और स्पोर्टी राइडिंग के लिए रियर सेट फुटपेग्स दिए जाएंगे। इसके अलावा बाइक में अडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप मिलेगा, जिसमें आगे USD forks और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे ड्यूल डिस्क ब्रेक और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक मिलेगा।

खास बात यह है कि किसी भी रॉयल एनफील्ड बाइक में पहली बार फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक देखने को मिलेंगे। डिजाइन की बात करें तो इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील्स, रियर लगेज रैक, राउंड LED हेडलैंप, knuckle guards, upswept एग्जॉस्ट और बड़ा फ्रंट विंडस्क्रीन दिया जा सकता है।
फीचर्स के तौर पर इसमें राउंड ट्रिप्पर Dash TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसमें Google Maps आधारित turn-by-turn navigation सपोर्ट होगा। इसके अलावा ऑल-LED लाइटिंग, USB Type-C चार्जिंग सॉकेट, ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल्स और tubeless टायर्स भी मिलने की उम्मीद है।

इस बाइक में नया 750cc twin-cylinder air/oil-cooled इंजन दिया जाएगा, जो लगभग 55-60 बीएचपी की पावर और 60-65 एनएम तक का टॉर्क पैदा कर सकता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा, जिसे इस बाइक के ज्यादा वजन के हिसाब से ट्यून किया जाएगा।