रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 टेस्टिंग के दौरान पहली बार आई नजर

नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 मोटरसाइकिल को 450 सीसी, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ अगले साल पेश किया जा सकता है

रॉयल एनफील्ड हर तिमाही में एक नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने या मौजूदा मॉडल को अपडेट देने की योजना को साथ लेकर चल रही है। कंपनी की योजना में एक नई हिमालयन को भी लॉन्च करना है, जिसकी क्षमता मौजूदा मॉडल के 411 सीसी के मुकाबले 450 सीसी होगी। अब इस आगामी मोटरसाइकिल को भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में नई हिमालयन 450 के 2023 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। तस्वीरों की मानें तो इसका मूल सिल्हूट हिमालयन 411 से प्रेरित है, लेकिन इसे एक नए प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा रहा है।

इसे फिलहाल K1 का कोडनेम दिया गया है और यह केटीएम 390 एडवेंचर व बीएमडब्ल्यू G310GS जैसी बाइक्स का व्यवहारिक विकल्प हो सकता है। इस नई आगामी मोटरसाइकिल में हिमालयन के डीएनए को बरकरार रखा गया है और गोल हेडलैम्प, रियर-व्यू मिरर, उभरे हुए फ्रंट फेंडर और मैचिंग फ्रेम निर्माण जैसी सुविधाएं देखी जा सकती हैं। इसमें नॉबी ट्यूबलेस टायर्स के साथ स्पोक व्हील्स का इस्तेमाल एक और विशेषता है, जो कि दोनों मोटरसाइकिलों में आम बात है।

हिमालयन 450 के फ्रंट में 21-इंच और रियर में 17-इंच के व्हील के इस्तेमाल किए जानें की संभावना है, जो हिमालयन के समान है। हिमालयन 411 की तरह इसमें भी ज्यादा आराम के लिए बेहतर एर्गोनॉमिक्स की उम्मीद है, जबकि नए फुटपेग और चौड़े हैंडलबार आदि इसकी विशेषताएं हैं। इसमें मैटेलिक फिनिश में अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट एक समान दिखने वाला फीचर हैं।royal-enfield-himalyan-450.jpgइंस्ट्रूमेंट क्लस्टर काफी अजीब स्थिति में है और हम उम्मीद कर सकते हैं कि स्विचगियर को 650 ट्विन्स के साथ साझा किया जाएगा। उपकरण सूची में ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम, हैज़र्ड लैंप स्विच, डुअल-चैनल ABS सिस्टम द्वारा सहायता प्राप्त फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, मानक के रूप में असिस्ट और स्लिपर क्लच, प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ मोनोशॉक रियर सस्पेंशन आदि शामिल होंगे।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को पावर देने के लिए 450 सीसी, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर मिलेगा, जो 40 बीएचपी की पावर उत्पन्न कर सकता है। कंपनी इसके साथ लो और मिड-रेंज में बेहतर परफॉर्मेंस देने पर फोकस करेगी। हालाँकि अभी तक इसके टॉर्क का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है।

वहीं मौजूदा हिमालयन 411 सीसी इंजन (24.3 बीएचपी/32 एनएम) द्वारा संचालित है। इसे 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नई बाइक ट्रेलिस फ्रेम पर आधारित होगी। इसलिए इसके हिमालय 411 की तुलना में हल्का होने की संभावना है। इसमें ट्रेडिशनल टेलीस्कोपिक फोर्क्स की तुलना में यूएसडी फोर्क्स होंगे। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की कीमत लगभग 2.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।

छवि स्रोत: D’lan