रॉयल एनफील्ड ने मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाई – क्लासिक, हंटर 350, हिमालयन

रॉयल एनफील्ड ने अपने चुनिंदा लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में 5,000 रूपए तक की बढ़ोतरी की है

कीमतों में बढ़ोतरी भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग का अभिन्न अंग है। नवीनतम दौर में भारतीय दोपहिया निर्माता रॉयल एनफील्ड ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने भारतीय बाजार में सुपर मीटिओर 650, हिमालयन, स्क्रैम 411, हंटर 350 और क्लासिक 350 की कीमतों में वृद्धि की है।

रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो में उपलब्ध उपरोक्त मॉडल अब 2,755 रूपए से लेकर 5,000 रूपए तक महंगे हो गए हैं। कंपनी की प्रमुख पेशकश, सुपर मीटिओर 650 की कीमत 3.54 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो सुपर मीटिओर सेलेस्टियल वेरिएंट के लिए 3.84 लाख रूपए तक जाती है। इसकी कीमतों में 5,000 रूपए की वृद्धि की गई है।

इसी तरह क्लासिक 350 की कीमत 1.93 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो क्रोम वेरिएंट के लिए 2.24 लाख रूपए तक जाती है। इनके अलावा हिमालयन और स्क्रैम 411 भी इस मूल्य वृद्धि से प्रभावित हुई हैं। अब रॉयल एनफील्ड हिमालयन की कीमत 2.28 लाख रूपए है। वहीं स्क्रैम 411 की कीमत 2.07 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

classic 350-3 रॉयल एनफील्ड

रॉयल एनफील्ड मॉडल पुरानी कीमतनई कीमत
सुपर मीटिओर 650 एस्ट्रल3.49 लाख रूपए3.54 लाख रूपए
सुपर मीटिओर 650 इंटरस्टेलर 3.64 लाख रूपए3.69 लाख रूपए
सुपर मीटिओर 650 सेलेस्टियल3.79 लाख रूपए3.84 लाख रूपए
हिमालयन2.23 लाख रूपए2.28 लाख रूपए
स्क्रैम 411 (Graphite)2.03 लाख रूपए2.06 लाख रूपए
स्क्रैम 411 (Blazing Black/Skyline Blue)2.04 लाख रूपए2.08 लाख रूपए
स्क्रैम 411 (White Flame/ Sliver Spirit) 2.08 लाख रूपए2.11 लाख रूपए
हंटर 350 डैपर1.66 लाख रूपए1.69 लाख रूपए
हंटर 350 रिबेल1.71 लाख रूपए1.74 लाख रूपए
क्लासिक 350 Redditch1.90 लाख रूपए1.93 लाख रूपए
क्लासिक 350 Halcyon drum1.92 लाख रूपए1.95 लाख रूपए
क्लासिक 350 Halcyon disc1.98 लाख रूपए2.02 लाख रूपए
क्लासिक 350 सिग्नल्स2.10 लाख रूपए2.13 लाख रूपए
क्लासिक 350 मैट2.17 लाख रूपए2.20 लाख रूपए
क्लासिक 350 क्रोम2.21 लाख रूपए2.24 लाख रूपए

वहीं हंटर 350 की कीमत में भी लगातार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। डैपर और रिबेल रंग विकल्पों की कीमतों में 2,755 रूपए की वृद्धि की गई है, जबकि प्रवेश स्तर के रेट्रो संस्करण की कीमत अपरिवर्तित बनी हुई है। रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार के लिए कई नए मॉडलों पर काम कर रही है।

कंपनी नई हिमालयन 450 पर काम कर रही है ओर इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसकी शुरुआत जल्द हो सकती है। यह एक नए 450cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होगी। यह दोपहिया निर्माता एक 450cc रोडस्टर-स्टाइल वाली मोटरसाइकिल भी पेश करेगा, जो परिचित आधार और पावरट्रेन का उपयोग करेगी, इस प्रकार यह ब्रांड के लाइन-अप में स्क्रैम 411 की जगह लेगी।

royal-enfield-himalyan-450-4.jpg

इनके अलावा नई बुलेट 350 भी विकास के अधीन है, जो जे-प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। शॉटगन 650 और एक 650 सीसी स्क्रैम्बलर, जो संभवतः इंटरसेप्टर बियर 650 नाम से जाना जाएगा, कंपनी के ट्विन-सिलेंडर पोर्टफोलियो को आगे ले जाएगी।