फरवरी 2022 में रॉयल एनफील्ड की बिक्री के आंकड़े – क्लासिक, मीटिओर, बुलेट, हिमालयन

फरवरी 2022 में क्लासिक 30,082 यूनिट के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 36,025 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16.5 फीसदी की गिरावट है

फरवरी 2022 के लिए रॉयल एनफील्ड ने अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं और कंपनी ने कुल मिलाकर 55,135 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 65,114 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19.93 फीसदी की गिरावट है। वहीं जनवरी 2022 में कंपनी ने कुल 49,726 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 4.84 फीसदी की वृद्धि है।

पिछले महीने रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कुल 30,082 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनकर उभरी है। इसके मुकाबले फरवरी 2021 में इसकी 36,025 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 16.5 फीसदी की गिरावट है। हालाँकि जनवरी 2022 में इसकी 26,775 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 12.35 फीसदी की वृद्धि है।

फरवरी 2022 में मीटिओर 350 कुल मिलाकर 6,749 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 8,624 यूनिट के मुकाबले 21.7 फीसदी की गिरावट है। वहीं जनवरी 2022 में इसकी 8,460 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 20.22 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह बुलेट 350 की 41.7 फीसदी की गिरावट के साथ 6,432 यूनिट की बिक्री हुई है।Meteor 350

रॉयल एनफील्ड मॉडलफरवरी 2022फरवरी 2021
1. क्लासिक 350 (-16.5%)30,08236,025
2. मीटिओर 350 (-21.7%)6,7498,624
3. बुलेट 350 (-41.7%)6,43211,044
4. इलेक्ट्रा 350 (-47.1%)3,4266,477
5. हिमालयन (11.9%)2,9772,660
6. 650 ट्विन्स (769.3%)2,469284

इसके मुकाबले रॉयल एनफील्ड ने फरवरी 2021 में बुलेट की 11,044 यूनिट की बिक्री की थी। जनवरी 2022 में भी बुलेट की 7,354 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 12.54 फीसदी गिरावट है। वहीं पिछले महीने इलेक्ट्रा की केवल 3,426 यूनिट की बिक्री हुई, जो फरवरी 2021 में बेची गई 6,477 यूनिट के मुकाबले 47.1 फीसदी की गिरावट है, जबकि जनवरी 2022 में 2,651 यूनिट के मुकाबले 29.23 फीसदी की वृद्धि है।

फरवरी 2022 में हिमालयन की सालाना आधार पर 11.9 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,977 यूनिट की बिक्री हुई है, क्योंकि फरवरी 2021 में यह केवल 2,660 यूनिट थी, वहीं जनवरी 2022 में इसकी 3,248 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 8.34 फीसदी की गिरावट है। हालाँकि फरवरी 2022 में 650 ट्विन्स ने अपनी बिक्री में सबसे ज्यादा 769.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि फरवरी 2022 में यह संख्या 2,469 यूनिट की रही, जबकि फरवरी में यह केवल 284 यूनिट थी।royal enfield 650 twinsइसी प्रकार 650 ट्विन्स की जनवरी 2022 में 1,238 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर भी करीब 99 फीसदी की वृद्धि है। वहीं निर्यात की बात करें तो फरवरी 2022 में कुल 7,025 यूनिट विदेशी बाजारों में भेजी गई है, जबकि फरवरी 2021 में यह केवल 4,545 यूनिट थी, जो सालाना आधार पर 54.57 फीसदी की वृद्धि है। वहीं जनवरी 2022 में यह आकड़ा 9,112 यूनिट था, जो मासिक आधार पर 22.90 फीसदी की गिरावट है।