रॉयल एनफील्ड ने अक्टूबर 2025 में भारतीय बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज करते हुए 1.17 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी
वित्त वर्ष 2026 (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) के दौरान रॉयल एनफील्ड ने भारत में 10 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल्स की बिक्री कर ली है। यह पहली बार है जब कंपनी ने किसी वित्त वर्ष में 10 लाख (10,06,937 यूनिट) से ज्यादा मोटरसाइकिल्स की बिक्री की है। FY26 के पहले 11 महीनों में कंपनी की कुल बिक्री 10.07 लाख यूनिट रही, जो साल-दर-साल 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
कंपनी का 350cc सेगमेंट में दबदबा पूरी तरह कायम है, जहाँ इसकी मार्केट हिस्सेदारी 94 प्रतिशत है। हालांकि कंपनी के पास 450cc और 650cc सेगमेंट में भी कई मॉडल हैं, लेकिन कुल बिक्री में 350cc रेंज की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है, जो कुल बिक्री में करीब 40 प्रतिशत का योगदान देती है।
चेन्नई स्थित इस कंपनी ने FY25 में कुल 10.10 लाख यूनिट्स बेची थीं, जिसमें घरेलू बाजार की 9.03 लाख और एक्सपोर्ट की 1.07 लाख यूनिट्स शामिल थीं। हालांकि, उस साल कंपनी यह रिकॉर्ड हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन FY26 में उसने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। मार्च 2026 के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनुमान है कि FY26 के अंत तक Royal Enfield की घरेलू बिक्री करीब 11 लाख यूनिट तक पहुंच सकती है, जबकि एक्सपोर्ट लगभग 1.25 लाख यूनिट रह सकता है।

कंपनी की असली ताकत इसकी 350cc लाइन-अप में है। FY26 में अब तक बेची गई 10,06,937 यूनिट्स में से 9.31 लाख यूनिट (92 प्रतिशत) चार बाइक्स से आई हैं, जिनमें Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield Bullet 350, Royal Enfield Hunter 350 और Royal Enfield Meteor 350 शामिल हैं।
250-350cc सेगमेंट में कुल 9.91 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसमें इन चार बाइक्स ने मिलकर Royal Enfield को 94 प्रतिशत मार्केट शेयर दिलाया। क्लासिक 350 जहाँ 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, वहीं Bullet 350 25 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि Hunter 350 और Meteor 350 मिलकर बाकी 35 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं।

350-450cc सेगमेंट की बात करें तो रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450 और Royal Enfield Himalayan 450 की कुल बिक्री 32,994 यूनिट रही, जिससे रॉयल एनफील्ड को 27 प्रतिशत मार्केट शेयर मिला। इस सेगमेंट में Bajaj Auto का दबदबा है, जिसकी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने Triumph 400 और KTM 390 सीरीज की कुल 58,626 यूनिट्स बेचीं।
अंत में, 500-800cc सेगमेंट में भी Royal Enfield का ही राज रहा। कंपनी ने अपनी 650cc बाइक्स Royal Enfield Super Meteor 650, Royal Enfield Interceptor 650, Royal Enfield Continental GT 650, Royal Enfield Shotgun 650, Royal Enfield Bear 650 और Royal Enfield Classic 650 की 42,640 यूनिट्स की बिक्री की। इस सेगमेंट में कुल 44,156 बाइक्स बिकीं, जिसमें Royal Enfield की 97 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी रही।