Home बाइक न्यूज़ Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.11...

Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.11 लाख रुपये

Royal-Enfield-Classic-350-Gorkha-Edition-2

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition को Gorkha Green कलर में पेश किया गया है, जिसमें खुकरी डिजाइन वाले खास लोगो दिए गए हैं

रॉयल एनफील्ड ने आज भारतीय बाजार में Classic 350 Gorkha Edition को लॉन्च किया है और इसकी कीमत 2.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। यह खास एडिशन Gorkha Regiment की बहादुरी और विरासत से प्रेरित है। बाइक को खास Gorkha Green कलर में पेश किया गया है, जबकि इसमें क्रॉस्ड खुकरी वाला खास Gorkha insignia दिया गया है।

Classic 350 Gorkha Edition को Gorkha Regiment के बहादुर सैनिकों को सम्मान देने के लिए तैयार किया गया है। बाइक के डिजाइन में रेजिमेंट की पहचान और सैन्य विरासत की झलक देखने को मिलती है। इसके बावजूद बाइक का बेसिक डिज़ाइन Classic 350 जैसा ही रखा गया है। इसमें वही सीधी और आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलती है। बाइक में Royal Enfield का J-Series इंजन मिलता है।

नई Classic 350 Gorkha Edition में Assist & Slipper Clutch और Type-C USB फास्ट चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं। खास रंग और Gorkha insignia इसे स्टैंडर्ड Classic 350 से अलग पहचान देते हैं। इस स्पेशल एडिशन की बुकिंग आज से Royal Enfield की सभी अधिकृत डीलरशिप पर शुरू कर दी गई है।

Royal-Enfield-Classic-350-Gorkha-Edition

रॉयल एनफील्ड ने Classic 350 Gorkha Edition के साथ Gorkha Collection नाम से खास apparel range भी पेश की है। इस कलेक्शन में Gorkha Regiment की बहादुरी, अनुशासन और सैन्य विरासत से प्रेरित कई प्रोडक्ट शामिल हैं।इसमें Dual-certified Jet और Quest हेलमेट, हाई-एंकल डिस्ट्रेस्ड लेदर बूट्स, मल्टी-फंक्शनल हेडगियर, लाइफस्टाइल कपड़े और कई कलेक्टिबल्स शामिल हैं।

Gorkha Collection को लाल, ऑलिव ग्रीन, मैट ब्लैक और ब्रॉन्ज जैसे रंगों में तैयार किया गया है। इसका डिजाइन सैन्य वर्दी और Gorkha Regiment के खुकरी निशान से प्रेरित है। इसमें कढ़ाई वाले बैज, मजबूत कॉटन और लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका लुक रफ और मिलिट्री स्टाइल का दिखाई देता है।

Royal-Enfield-Classic-350-Gorkha-Edition-1

नई बाइक की लॉन्चिंग पर रॉयल एनफील्ड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि “Gorkha Edition को Gorkha Regiment की विरासत को सम्मान देने के लिए तैयार किया गया है। वहीं, Gorkha Brigade के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान ने कहा कि यह बाइक Gorkha सैनिकों की परंपराओं और मूल्यों को सम्मान देने का एक तरीका है।”