रॉयल एनफील्ड Bullet 650 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 3.64 लाख रुपये

royal enfield Bullet 650 (1)

रॉयल एनफील्ड Bullet 650 में वही 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो कंपनी की कई दूसरी 650cc मोटरसाइकिलों में पहले से इस्तेमाल किया जा रहा है

रॉयल एनफील्ड ने आख़िरकार भारतीय बाजार में नई Bullet 650 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी सबसे पुरानी और आइकॉनिक Bullet लाइनअप में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पहली बार Bullet नाम के साथ बड़ा 650cc पैरेलल-ट्विन इंजन, गोल्ड पिनस्ट्राइप्स और क्रोम पीशूटर एग्जॉस्ट देखने को मिल रहे हैं।

नई Bullet 650 को Cannon Black और Battleship Blue जैसे दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। दोनों की एक्स-शोरूम कीमत 3,64,856 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री देशभर के अधिकृत डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। नई Bullet 650 का डिज़ाइन काफी हद तक पुराने Bullet मॉडल्स जैसा ही रखा गया है।

इसमें राउंड फ्यूल टैंक, सीधी बैठने वाली राइडिंग पोजिशन, लंबी बेंच सीट और क्लासिक बॉडी स्टाइल दिया गया है। हालांकि अब यह बाइक कंपनी की ट्विन-सिलेंडर 650cc लाइनअप का हिस्सा बन गई है। इसमें वही 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो Interceptor 650, Continental GT 650 और Super Meteor 650 जैसी बाइक्स में भी इस्तेमाल होता है।

RE Bullet 650

यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ आता है, जिससे हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद क्रूजिंग मिलती है। मैकेनिकल सेटअप की बात करें तो बाइक में स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम दिया गया है। आगे 41 मिमी Showa टेलीस्कोपिक फोर्क्स मिलते हैं जिनमें 120 मिमी ट्रैवल है, जबकि पीछे ट्विन हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं जिनमें 112 मिमी ट्रैवल मिलता है।

नई Bullet 650 में 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके क्लासिक रोडस्टर लुक को बनाए रखते हैं। रॉयल एनफील्ड ने कई पुराने डिजाइन एलिमेंट्स को भी बरकरार रखा है। इसमें हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राइप्स, विंग-शेप बैजिंग, सिग्नेचर कैसकेट डिजाइन और Tiger Eye पायलट लैंप्स दिए गए हैं। LED लाइटिंग जरूर जोड़ी गई है, लेकिन इसे क्लासिक लुक के साथ ही रखा गया है।

Bullet 650 (1)

राइडिंग पोजिशन भी काफी आरामदायक रखी गई है। ऊंचे हैंडलबार और सीधी सीटिंग पोजिशन लंबी दूरी की राइडिंग और रोजमर्रा इस्तेमाल को आसान बनाती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग मीटर के साथ छोटा LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें फ्यूल लेवल, ट्रिप डेटा, गियर पोजिशन इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी जानकारी दिखाई देती है। Bullet नाम हमेशा से रॉयल एनफील्ड की सबसे पहचान वाली मोटरसाइकिलों में से एक रहा है। नई Bullet 650 उसी क्लासिक पहचान को बड़े इंजन और ज्यादा प्रीमियम पैकेज के साथ आगे बढ़ाती है।